Tuesday, October 13, 2020

13 साल की बालिका के साथ दुष्कर्म।

13 साल की बालिका के साथ दुष्कर्म।

दुष्कर्म आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के धुसवा तेजपालपुर निवासिनी महिला द्वारा अपने गांव के ही अनिल पुत्र रामचंद्र के खिलाफ नाबालिग बच्ची से दुराचार करने का आरोप लगाते हुए बीते 12 तारीख को जीयनपुर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया गया।
 जबकि आरोपी के घर ही काजल 13 और उसकी छोटी बहन आंचल 12 साल सोने जाया करती थी। बीते 8 अक्टूबर को रात्रि में लगभग 1:00 बजे छत पर ले जाकर आरोपी अनिल गौतम पुत्र रामचंद्र गौतम ने काजल 13 साल के साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। पिता के आने पर सोमवार को देर शाम लड़की की माता रीता देवी द्वारा दुष्कर्म आरोप लगाते हुए 12 तारीख को कही की मेरी पुत्री के साथ फला पुत्र अनिल ने दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया एवं नीता को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला अस्पताल भेज दिया।
मंगलवार को कोतवाली प्रभारी एवं कांस्टेबल चित्रसेन सिंह रामनिवास व महिला कांस्टेबल जागृति तिवारी प्रियंका गुप्ता के साथ मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अनिल कुमार को 376 506 आईपीसी 3/4 पास्को एक्ट के तहत आज सुबह 10:30 बजे चुनुगपार मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाल नन्द कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़िता का पिता पंजाब में रहकर नौकरी करता है और आने पर तहरीर दी गई है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है एवं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

No comments:

Post a Comment