देश,प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त--रविन्द्र नाथ राय
हाथरस पीड़िता के साथ हुए अन्याय और मजाक बनाने वालों के खिलाफ हो कार्यवाही।
निजी करण बन्द कर,रोजगार की दी जाय गारंटी।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील परिसर में मंगलवार को सामाजिक उत्पीड़न विरोधी मोर्चा द्वारा धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल व उपराष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपकर मांग की कि देश में जो कानून व्यवस्था है। उसे सुधारा जाए एवं निजीकरण बंद करते हुए लोगों को कमजोर वर्ग को रोजगार की गारंटी एवं छात्रों को छात्रवृत्ति गरीबों को न्याय ,रोजगार,आदि सुविधाएं दी जाएं। साथी मोर्चा के सदस्यों ने मांग की गई हाथरस में पीड़ित परिवार के साथ जिस तरह से खुलेआम अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा कृत्य किए गए ऐसे अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाय। जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न की जा सके।
वही संगठन के लोगों ने तहसील परिसर में जमकर नारेबाजी और सरकार विरोधी नारे लगाए एवं मजदूर किसान छात्र कर्मचारी विरोधी सभी प्रकार के कानूनों को वापस लिया जाए जिससे आम लोगों को लाभ मिल सके शिक्षा स्वास्थ्य कृषि उद्योग सहित सभी सार्वजनिक उपक्रमों को निजी करण को बंद किया जाए ।जाति धर्म क्षेत्र लिंग संपत्ति के आधार पर दमन उत्पीड़न रोका जाए एवं सुरक्षा कानून अधिनियम को मजबूत करते हुए देश के हर नागरिक को पोषण युक्त भोजन का प्रबंध किया जाय। और हाथरस बलरामपुर आजमगढ़ चंदौली मध्य प्रदेश आदि सहित देश में सभी रेप पीड़िता को न्याय देने तथा बलात्कारियों व इनके संरक्षण देने वाले संगठनों को कठोर सजा देने की मांग की गई ।धरना को संबोधित करते हुए रविंद्र नाथ राय ने कहा कि देश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है एवं अपराध अपने चरम सीमा पर बढ़ते जा रहा हैं।कमजोर वर्ग के लोग पीड़ित हैं एवं लिंग भेद के आधार पर लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है ।जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी सरकार को जो आम लोगों के हित ना देख कर पूजी पतियों की गोद में खेल रही है ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया ।उन्होंने यह भी कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विचार अभिव्यक्त करने वालों को गिरफ्तार कर उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाया जा रहा है एवं देशद्रोह का केस चलाया जा रहा है ।जो देश हित में कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता ।कार्यक्रम की अध्यक्षता दुख हरन राम एवं संचालन अवधेश कुमार ने किया। इस दौरान सूर्यभान सरोज एडवोकेट सूबेदार दान बहादुर रामाश्रय अरविंद मुकेश दिनेश संदीप आकाश राहुल प्रशांत बहादुर हरकेश अजीत अनिल शिवनारायण रामधन चौहान सतीश आदि मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment