कोटेदार के खिलाफ तहसील परिसर में धरना प्रर्दशन।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार विकासखंड हरैया के कल्याणपुर के कोटेदार के खिलाफ सैकड़ों की संख्या में गांव के लोगों ने बुधवार को तहसील सगड़ी परिसर में धरना दिया और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया तो वही नायब तहसीलदार को पत्रक देकर कोटेदार की जांच करने एवं कोटा निरस्त करने की मांग की।
उपजिलाधिकारी सगड़ी को संबोधित नायब तहसीलदार को लगभग डेढ़ सौ लोगों के हस्ताक्षर युक्त देय पत्रक में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कोटेदार द्वारा अंगूठा लगाने का कोई समय निर्धारित नहीं है ।अंगूठा लगाने के हफ्तों बाद राशन दिया जाता है साथ ही कोटेदार द्वारा प्रत्येक यूनिट पर 1 से 2 किलो खाद्यान्न काट लिया जाता है। किसी भी कार्ड धारक को पूरी यूनिट का राशन नहीं दिया जाता है। राशन वितरण के दौरान का कोटेदार द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता है तथा जाति सूचक सूचक शब्दों का भी प्रयोग किया जाता है।
देय पत्रक में ग्रामीणों ने मांग की है कि अनियमितता बरतने वाले इस कोटेदार का कोटा निरस्त किया जाए और किसी पात्र व्यक्ति का चयन किया जाए ताकि ग्राम वासियों को सही मात्रा में उचित समय पर खाद्यान्न मिल सके। इस अवसर पर अरविंद यादव, राजेश यादव, सुनील, बदामी देवी, मूर्ति देवी, शांति सिंह, राधिका, नवनीत ,सिंह रामानंद प्रेमचंद भगवंती देवी अनिल कुमार मुरारी देवी और रामकेवल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment