जीयनपुर के यूनियन बैंक के अन्दर फर्नीचर व्यापारी के भाई और बैंक के बीच में एक लाख का गोलमाल।
जीयनपुर कस्बे के यूनियन बैंक का मामला।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया में फर्नीचर व्यापारी के भाई के द्वारा बैंक में पैसा जमा करने के दौरान बैंक के अंदर ही उच्चकों द्वारा फर्नीचर व्यापारी के भाई के झोले में ब्लेड मार कर एक लाख रुपया उड़ा दिया। जिसकी शिकायत पीड़ित ने जीयनपुर कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सलीम फर्नीचर के एक कर्मचारी के द्वारा बैंक में दो लाख 10 हजार रुपया जमा करने के लिए लाया गया था। कैश काउंटर से जादुई अंदाज मे एक लाख रुपए का गोलमाल हो गया।
फर्म कर्मचारी ने बताया कि हमने कैश काउंटर पर ₹210000 रखे थे जबकि बैंक के कैशियर द्वारा यह कहा जा रहा है कि इसमें ₹100000 कम है। यानी मोके पर एक लाख दस हजार ही मौजूद है। दोनों के बीच एक लाख का घपला होने का विवाद होने लगा पीड़ित द्वारा जीयनपुर कोतवाली में एक लाख रूपया झोले से निकाल लिए जाने का थाने में तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है। वही जीयनपुर कोतवाल गजानंद चौबे ने बताया कि जांच किया जा रहा है और बैंक में लगे सीसी कैमरे का फुटेज निकाल कर देखा जा रहा है। जांच करने के बाद ही पता चलेगा कि क्या है मामला।
No comments:
Post a Comment