शौच करने गयें व्यक्ति की नाले में गिरने से मौत।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के सुरौली महुला निवासी उमेश पटेल उम्र 45 साल पुत्र हीरावन की नाले मे डूबने से मौत हो गई । मृतक आज गुरुवार की भोर मे घर से डिघिया नाले के पास शौच करने के लिए गया हुआ था। वहीं उसका पैर फिसल गया वह नाले के पास पानी मे गिर गया। सुबह ग्रामीण जब शौच करने गये तो देखा की एक शव उतराया हुआ है। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी महुला चौकी प्रभारी मदन गुप्ता अपने हमराहियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे तब तक मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और मृतक के कपडे से पहचान लिए चौकी प्रभारी ने गांव वालों के सहायता से जाल डलवाकर मृतक व्यक्ति के शव को बाहर निकलवाया। वहीं एक व्यक्ति के डूबने से मौत होने की सूचना पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार सगडी व लेखपाल ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ भेज दिया ।मृतक पांच भाईयों मे दुसरे नम्बर पर था। घर पर रहकर खेती करता था। मृतक के दो लडके व चार लडकियां है वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हुआ है।
No comments:
Post a Comment