बारात दौरान घराती और बराती भिड़े चार पर दर्ज हुआ मुकदमा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के गडेरुआ गांव में बारात के दौरान घराती और बाराती भिड़े तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने चार पर दर्ज किया मुकदमा जांच में जुटी पुलिस।जीयनपुर कोतवाली पर तहरीर देकर अंकुर पुत्र अभिराज निवासी हैदराबाद ने आरोप लगाया कि उनके मौसी के बेटे जयहिंद की बारात गड़ेरुआ गांव में सोमवार को आई हुई थी। जिसमें पहले से ही अजीत कुमार, अखिलेश रामप्रवेश पुत्रगण पतिराज और गोलू पुत्र शेषनाथ निवासी गड़ेरुआ के द्वारा भोजन करते समय बुलाकर मारा पीटा गया तहरीर के आधार पर जीयनपुर पुलिस ने चारों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 115/2,352,351/3 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच और आरोपियों की तलाश में जुट गई।
No comments:
Post a Comment