जीयनपुर देवी स्थान पर डेरा डाले रोंहगिया मुसलमान दारू,मांस का कर रहे सेवन
शिकायत पर पुलिस ने खदेड़ा।
धार्मिक स्थान पर अवैध रूप से डेरा डाल मांसाहार बनाने की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अखाड़ा की भगवती स्थान पर डेरा डाल कर रहे रोंहगिया मुसलमान दारू और मांस की शिकायत पर पुलिस ने पहुंचकर खदेड़ा धार्मिक स्थान पर डेरा डालकर मांसाहार और दारू के सेवन की शिकायत पर पुलिस ने पहुंचकर की कार्रवाई।
आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर डाक बंगला के सामने अखाड़ा की भगवती नाम से प्रसिद्ध देवी स्थान पर अवैध रूप से दर्जनों की संख्या में डेरा डालकर विगत कई दिनों से लगातार बाहरी लोगों ने महिला और बच्चों के साथ निवास कर रहे थे। जिसकी शिकायत जीयनपुर कस्बा निवासियों के द्वारा जीयनपुर कोतवाली प्रभारी विनय कुमार सिंह से की गई। सूचना पर जीयनपुर कोतवाल विनय कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर मौके पर जांच की इस दौरान डेरा डाल कर रह रहे लोग अपना आधार कार्ड नहीं दिखा सके और ना ही पहचान पत्र दिखा सके और मौके पर मांसाहार का सेवन करते हुए पाया गया जिस पर जीयनपुर कोतवाल विनय कुमार सिंह ने फटकार लगाते हुए खदेड़ा और चेतावनी दी की जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में अवैध रूप से रहने पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विदित हो कुछ दिन पूर्व मुख्य राजस्व अधिकारी के द्वारा तहसीलदार की रिपोर्ट के आधार पर विवादित भूमि को जीयनपुर नगर पंचायत को सुपुर्द किया गया था। इसके बाद अवैध रूप से डेरा डालकर दर्जनों की संख्या में लोग निवास कर रहे थे। जिसकी सूचना पर जीयनपुर कोतवाल ने पहुंचकर अवैध रूप से रह रहे लोगों को खदेड़ा।
No comments:
Post a Comment