नायब तहसीलदार से दुर्व्यवहार के आरोपित एक को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
सरकारी कार्य में बाधा सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज हुआ था मुकदमा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के खालिसपुर गांव में उप जिलाधिकारी के आदेश पर पैमाईश के दौरान नायब तहसीलदार के साथ दुर्व्यवहार के आरोपित एक को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार सरकारी कार्य में बाधा सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज हुआ था मुकदमा।बटवारा के मुकदमा में उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह के धारा 116 में मुमताज बनाम गयासुद्दीन पर 14 जनवरी के आदेश के क्रम में नायब तहसीलदार आदर्श सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम व पुलिस बल के साथ खालिसपुर गांव में दिन में लगभग 1:00 बजे पैमाईश के लिए पहुंची पैमाईश के दौरान नायब तहसीलदार सगड़ी आदर्श सिंह पुत्र केसरी सिंह निवासी सर्वोदय नगर अल्लापुर प्रयागराज के साथ गयासुद्दीन और उनके भांजे नाम अज्ञात निवासी खालिसपुर ने गाली गलौज देते हुए दुर्व्यवहार के साथ मारपीट की जिस पर नायब तहसीलदार की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 132,121/ 1,115/ 2, 352,351/3 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच उपनिरीक्षक अमित कुमार वर्मा को सौंपी जांच के दौरान भांजा मोहम्मद फराज पुत्र समसुजमा उम्र 26 वर्ष का नाम प्रकाश में आया जिसको उपनिरीक्षक अमित कुमार वर्मा ने गुरुवार की सुबह 9:30 बजे खालिसपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।
No comments:
Post a Comment