किसान दुर्घटना बीमा के नाम पर लेखपाल पर 10 हजार रूपए मांगने का आरोप।
शिकायत पर उपजिलाधिकारी ने लेखपाल पर कार्रवाई का दिया भरोसा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्या को बासुपार बनकट निवासी महिला आशा पत्नी बुधीराम ने प्रार्थना पत्र देकर किसान दुर्घटना बीमा की रिपोर्ट के नाम पर लेखपाल नफीस अहमद पर 10 हजार रुपए मांगने का आरोप लगाया कहा कि उसके पति बुधीराम 10 नवंबर को सड़क किनारे गड्ढे में गिरकर मौत हो गई इसके बाद दुर्घटना बीमा के लिए खतौनी की नकल शव दाह प्रमाण पत्र,मृत्यु प्रमाण पत्र, पोस्टमार्टम रिपोर्ट व एफ आई आर की कॉपी लेखपाल को दी गई जिस पर लेखपाल ने 10 हजार रुपए की मांग की महिला ने लेखपाल को 2 हजार रुपए दिया पैसा पूरा नहीं मिलने पर लेखपाल ने फाइल नहीं जमा की प्रियंका मौर्या से शिकायत कर महिला रो पड़ी उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह ने शिकायत का संज्ञान लेकर घटना का सत्यापन कराया और लेखपाल पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। वही लेखपाल नफीस अहमद ने बताया कि हमारे द्वारा एक भी पैसा नहीं लिया गया है।बासुपार बनकट के प्रधान पति द्वारा पूर्व में हमको धमकी दिया गया था।जिसकी शिकायत हमारे द्वारा उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह से किया गया था।उसी का बदला लेने के लिए उस महिला से हमारे खिलाफ प्रार्थना पत्र दिलवाया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment