Friday, February 6, 2026

सड़क किनारे फेंके जा रहे नगर के कूड़े में लगी आग से उठ रही बदबू से लोग परेशान।

सड़क किनारे फेंके जा रहे नगर के कूड़े में लगी आग से उठ रही बदबू से लोग परेशान।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के बगल में जूनियर हाई स्कूल के बगल में बने गड्ढे के पास नगर पंचायत एव अन्य जगहों के कूड़ा गिराए जाने से जहां कूडो का अंबार बना हुआ है। शुक्रवार को कूड़े में किसी ने आग लगा दी जिससे उठ रही बदबू और प्रदूषण से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।जहां लाखों की लागत से शाहपुर नेवादा में बने डंपिंग ग्राउंड पर कूड़ा ना गिराकर सड़क किनारे ही कूड़ा फेंक दिया जा रहा है। जिससे उठ रही बदबू से जूनियर हाई स्कूल एव कस्तूरबा गांधी विद्यालय के छात्र-छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि काफी दिनों से सड़क किनारे कई स्थानों पर ही कूड़ा गिराया जा रहा है। जिसकी मुख्य वजह है कि डंपिंग ग्राउंड जीयनपुर से लगभग पांच किलोमीटर दूर स्थापित है और जो सफाई कर्मी और कूड़ा उठाने वाली गाड़ियो के चालकों की लापरवाही की वजह से सड़क किनारे ही कूड़ा फेंक कर नौ दो ग्यारह हो जा रहे हैं।जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।यही नहीं बगल में तहसील मुख्यालय एवं स्टांप पंजीयन केंद्र व जूनियर हाई स्कूल एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालय होने के बावजूद भी बेवजह कूड़ा गिरने से नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा परहेज नहीं किया जा रहा है।आए दिन कूड़े में लगी हुई आग से उठ रहे बदबू प्रदूषण से लोगों का जीना हराम हुआ है। पर नगर पंचायत के अधिकारियों द्वारा इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

No comments:

Post a Comment