टैक्स कलेक्टर को ईओ द्वारा अभद्रता का ऑडियो वायरल दी तहरीर।
पुलिस जाँच में जुटी,मुकदमा दर्ज करने की मांग।
एक साल से निलंबित है टैक्स कलेक्टर हाईकोर्ट में की अपील।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर नगर पंचायत पर वर्षों से कार्यरत हरिकेश यादव टैक्स कलेक्टर नगर पंचायत जीयनपुर ने संबंधित अधिशासी अधिकारी लल्लन राम यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए जीयनपुर पुलिस को अपने साथ नगर पंचायत कार्यालय पर 5 फरवरी 2026 को हुए अश्लील व समाज विरोधी गाली गलौज मारपीट करने का ऑडियो वायरल होने से नगर पंचायत में हड़कंप मचा हुआ है। जहां आरोप है कि हरकेश यादव द्वारा एक वर्ष से अधिक समय से निलंबित होने के बाद नगर पंचायत पर किसी प्रकार का कार्य नहीं किया जा रहा है। जबकि हरकेश यादव वर्तमान समय में भी जो उन्हें कार्य सौपा जाता है वह कार्य करता चला आ रहा है।जिसको लेकर अधिशासी अधिकारी एवं टैक्स कलेक्टर के बीच कुछ बातों को लेकर झड़प भी हुई।जिसमें उसे जूता मारने की बात ऑडियो में कहीं जा रही है और अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। इस संबंध में हरकेश यादव टैक्स कलेक्टर ने बताया कि मुझे 1 वर्ष से अधिक समय से मुझे निलंबित कर दिया गया है और झूठा आरोप लगाते हुए कि मैं टैक्स का पैसा गबन किया हूं। यदि मैं गबन किया तो उसकी रसीद या आज तक मुझे चार्ज सीट व मुझे आरोप पत्र अबतक क्यो नही दिया गया ऊपर से में सीनियर हूं मुझे लिपिक के पद पर प्रमोशन रोकने के लिए आरोप लगाए जा रहे है। पर अब तक ना तो मुझे आरोप पत्र दिया गया और ना ही मुझे बहाल किया गया। जबकि तीन महीने के अंदर कोर्ट के निर्देशों के अनुसार मुझे बहाल कर दिया जाना चाहिए। नगर पंचायत में बिना टेंडर के लाखों रुपए के घोटाले जो पुराने गाड़ियों वह स्क्रोल और बैटरी, सौलर पैनल पड़े थे उन्हें बेच दिया गया जिस पर मैंने आपत्ति की तो मेरे ऊपर खुद ही मुझे फसाने के लिए आरोप लगाए जा रहे हैं। जिसको लेकर नगर पंचायत की जांच करने और अपने निलंबन को लेकर टैक्स कलेक्टर द्वारा हाई कोर्ट में अपील दायर की गई है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी लल्लन राम यादव ने बताया कि मेरी उससे कोई बात नहीं हुई ना मैंने कोई गाली दिया है जो ऑडियो बनाकर मुझे बदनाम किया जा रहा है एवं उसके खिलाफ 2,65,000 के गबन का आरोप है जिसको जमा करने के लिए कहा जा रहा है। पर वह जमा नहीं कर रहा है। इस संबंध में जीयनपुर कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि टैक्स कलेक्टर द्वारा तहरीर दी गई है जिसकी जांच की जा रही है। मामला जो भी हो ऑडियो और दिए गए तहरीर पर नगर पंचायत कार्यालय में हड़कम्प मची हुई है।
No comments:
Post a Comment