Friday, February 27, 2026

होली व ईद त्यौहार के मद्देनजर तहसीलदार ने ली शांति कमेटी की बैठक।

होली व ईद त्यौहार के मद्देनजर तहसीलदार ने ली शांति कमेटी की बैठक।

प्रेम व भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील।

होली में कम आवाज में बजाए डीजे,शराब का सेवन कर होली त्यौहार में उपद्रव किया तो होगी कार्रवाई।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली परिसर में होली पर्व को लेकर तहसीलदार व सीओ सगड़ी के नेतृत्व में हुई बैठक भाईचारे और शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर,होगी कड़ी कार्रवाई। शुक्रवार की दोपहर 12:00 बजे जीयनपुर कोतवाली परिसर में तहसीलदार सगड़ी शिव प्रकाश सरोज व सीओ सगड़ी अनिल कुमार बर्मा के नेतृत्व में होली व ईद त्यौहार को लेकर हुई बैठक इस दौरान जीयनपुर कोतवाल राजकुमार सिंह ने होली और माहे रमजान एक समय होने से लोगों से त्यौहार को शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की वहीं किसी भी दुर्घटना की सूचना पुलिस को देने के साथ भाईचारे के साथ होली मनाने के लिए जागरूक किया वहीं उन्होंने होली त्यौहार पर शराब के नशे में गाड़ी चलाने से स्वयं बच्चे और लोगों को भी जागरूक करें। गांव में कहीं भी अवैध शराब की बिक्री हो तो सूचना दे सूचना देने वाले के नाम गोपनीय रखी जाएंगी। अवैध शराब बैचेन वाले के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान मौजूद सभी ग्राम प्रधान व प्रतिनिधियों से होली और माहे रमजान त्यौहार पर होने वाली समस्या की जानकारी ली गई। शिव प्रकाश सरोज तहसीलदार सगड़ी ने कहा कि पुलिस के द्वारा गांव गांव सूचना संकलित की जा रही है। यदि किसी भी प्रकार की अराजकता शरारती तत्वों के द्वारा फैलाई गई उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जीयनपुर थाना क्षेत्र के 174 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सभी प्रतिनिधि पुलिस को सूचित कर स्वयं भी समस्या निपटारे में सहयोग करें। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष जीयनपुर पुरुषोत्तम यादव, प्रधान अंशुमान यादव,वसीम खान,सरदार सिंह पटेल,सुनील कुमार,दीपक गुप्ता,देवनाथ कुमार,ज्ञानेंद्र मिश्रा,चंद्रशेखर सिंह,जयप्रकाश सिंह,सत्य प्रकाश सिंह, बबलू राय,मनीष चौरसिया,आलोक चौरसिया, फूले खान,अजय श्रीवास्तव, दलसिंगार यादव,आलोक श्रीवास्तव सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

विद्यालय परिसर में खड़ी वैन में शरारती तत्वों ने लगाई आग।

विद्यालय परिसर में खड़ी वैन में शरारती तत्वों ने लगाई आग।

कर्मचारियों की सक्रियता से थोड़ी देर में ही बुझ गई आग।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई आग लगाने की घटना। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के अंतर्गत स्थित विवेकानंद पब्लिक स्कूल जीयनपुर के कैंपस में खड़ी स्कूल वैन में गुरुवार की रात में शरारती तत्वों ने आग लगा दी। जिससे गाड़ी का पिछला टायर धू धू कर जलने लगा। सीसीटीवी कैमरे से जानकारी मिलते ही विद्यालय के कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंच गए और आग को कुछ देर के बाद बुझा दिया। जिससे वैन पूरी तरह से जलने से बच गई।विद्यालय के संचालक ज्ञानेंद्र मिश्रा शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि विद्यालय परिसर में मेरी गाड़ी खड़ी रहती है। जिसे कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा डीजल डालकर गुरुवार की रात्रि में लगभग 12:00 बजे आग लगा दिया। जिससे गाड़ी जलने लगी। सूचना मिलने पर में विद्यालय पहुंच गया और आग पर काबू पा लिया गया। गाड़ी का काफी नुकसान हुआ है। ऐसी घटना से मेरी जान माल को भी खतरा है।जिसकी सुरक्षा जरूरी है पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। इस संबंध में जीयनपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है मौके की जांच कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

नायब तहसीलदार सगड़ी ने यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण।

नायब तहसीलदार सगड़ी ने यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में यूपी बोर्ड हाई स्कूल गणित की परीक्षा के दौरान नायब तहसीलदार सगड़ी ने किया निरीक्षण,परीक्षा केंद्रों की जांच नकल विहीन परीक्षा कराने के निर्देश। नायब तहसीलदार सगड़ी विवेकानंद ने यूपी बोर्ड हाई स्कूल की चल रही परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।इस दौरान नकल सामग्री या आपत्तिजनक स्थिति तो नजर नहीं आई लेकिन केंद्र संचालकों में दहशत मची रही।क्षेत्र में इस समय दर्जनों विद्यालयों में बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षा को नकल मुक्त कराने के लिए शुक्रवार की सुबह की पाली में नायब तहसीलदार सगड़ी ने सगड़ी क्षेत्र के मौलाना आजाद इंटर कॉलेज अंजान शहीद, माडर्न ऐरा इंटर कॉलेज जीयनपुर सहित कई सेंटरों का निरीक्षण किया।नकल विहीन परीक्षा कराने और कक्ष निरीक्षकों से ओएमआर शीट सही तरीके से भरवाने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे चल रहे हैं कि नहीं इसका बारीकी से परीक्षण किया।वहीं केंद्र संचालकों को शासन के मंशानुसार परीक्षा को शुचितापूर्ण व नकल विहीन संपन्न कराने के लिए निर्देशित किया।

रामगढ़ अमृत सरोवर पर फहराया गया 60 मीटर ऊंचा तिरंगा।

रामगढ़ अमृत सरोवर पर फहराया गया 60 मीटर ऊंचा तिरंगा।

राष्ट्रवाद व गरीबों की सेवा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की प्रेरणा-उपनेता शिवसेना महाराष्ट्र।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के रामगढ़ अमृतसर सरोवर पर फहराया गया 60 मीटर ऊंचा तिरंगा अपने संबोधन में प्रधान पुत्र और महाराष्ट्र शिवसेना उप नेता कमलेश राय ने अपने संबोधन में कहा उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से सीखी राष्ट्रवाद व गरीबों की सेवा। शासन की महत्वाकांक्षी योजना अमृतसरोवर के तहत रामगढ़ गांव में 15 लाख रुपए से नवनिर्मित अमृत सरोवर पर लगभग सात लाख रुपए से अमृत सरोवर पर 60 मीटर ऊंचा तिरंगा फहराया गया इस दौरान मनोज राय जिला अध्यक्ष मऊ गोपालपुर विधानसभा प्रत्याशी सत्येंद्र राय अजमतगढ़ प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा व हरैया प्रमुख प्रतिनिधि संतोष सिंह सहित क्षेत्र के दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे वहीं नवनिर्मित अमृत सरोवर पर तिरंगा लहराने की मुक्त कंठ से ग्रामीण व क्षेत्र वासियों ने प्रशंसा की इस दौरान प्रधान पुत्र और महाराष्ट्र शिवसेना उपनेता कमलेश राय ने बताया कि महाराष्ट्र में विगत 30 वर्षों से महानगर पालिका में नगरसेवक का कार्य कर रहे हैं।वहीं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से राष्ट्रवाद और गरीबों की सेवा की प्रेरणा लेकर अपने गांव में भी अमृत सरोवर पर ऊंचा तिरंगा फहराने के साथ अपने पैसे से अमृतसर पर वृक्षारोपण फूल और पौधे के साथ-साथ कुर्सी लगवाने का कार्य किया गया इस दौरान मुख्य रूप से सुधीर राय, संगम पांडेय, प्रीतेश राय सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

बिलरियागंज खंड विकास पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 146 जोड़ों ने एक दूसरे को पहनाई वरमाला।

बिलरियागंज खंड विकास पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 146 जोड़ों ने एक दूसरे को पहनाई वरमाला।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बिलरियागंज खंड विकास पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 146 जोड़ों ने एक दूसरे को पहनाई वरमाला मंत्रोच्चार के बीच हुआ सामूहिक विवाह 146 जोड़े परिणय सूत्र में बधे बिलरियागंज प्रमुख सहित उच्च अधिकारियों ने बरसाए फूल दिया आशीर्वाद। समाज कल्याण की तरफ से शुक्रवार को विकास खंड बिलरियागंज परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया मंगल गीतों और मंत्रोच्चार के बीच नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्र से कुल 17 एवं पांच विकास खंडों के कुल 129 नये जोड़ों का विवाह कराया गया जिसमें कुल 146 जोड़ों की शादी गायत्री शक्तिपीठ लाटघाट के आचार्य रणविजय द्वारा वैदिक रिति रिवाज से कराया गई। जनप्रतिनिधि व अधिकारी सहित परिजन सामूहिक विवाह के साक्षी बने वहीं नवदंपत्ति के सुखमय जीवन के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बिलरियागंल ब्लाक परिसर में ब्लाक बिलरियागंज के 21,महराजगंज के 34,हरैया के 21,अजमतगढ़ के 26 व मिर्जापुर के 27 एवं नगर पालिका परिषद मुबारकपुर से 05,नगर पालिका परिषद बिलरियागंज के 08,नगर पंचायत महराजगंज से 02, नगर पंचायत जीयनपुर से 01, तथा नगर पंचायत अजमतगढ़ के 01 जोड़े की शादी कराई गई।नव दंपतियों को उपहार में ट्राली बैग,कूकर,पायल, बिछिया,कपड़ा आदि सामान देकर सुखमय जीवन का आशीर्वांद घराती व बराती ने दिया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रमेश चंद यादव  ने कहा कि गरीब परिवारों के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना मददगार साबित हो रही है अब किसी भी गरीब माता-पिता कोे अपनी बेटी की शादी के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं हैं  इस आयोजन में समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी,परियोजना निदेशक सच्चिदानंद प्रसाद, बीडीओ सुरेश मौर्य,डा, नम्रता जौहरी,महेंद्र यादव एडीओ समाज कल्याण अधिकारी मुकेश यादव सहित 146 जोड़े और उनके परिजन मौजूद रहे।

Thursday, February 26, 2026

आजमगढ़ में प्रतिष्ठित महावीर स्वीट्स हाउस की नई शाखा का हुआ भव्य उद्घाटन।

आजमगढ़ में प्रतिष्ठित महावीर स्वीट्स हाउस की नई शाखा का हुआ भव्य उद्घाटन।

वातानुकूलित रेस्टोरेंट के साथ साथ सुसज्जित पार्टी हॉल की भी सुविधा उपलब्ध।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

   :-रिपोर्ट शिबू कुमार आजमगढ़:-

आजमगढ़। 
आजमगढ़ शहर के पुरानी कोतवाली क्षेत्र में 1967 में स्थापित प्रतिष्ठित मिठाई प्रतिष्ठान महावीर स्वीट्स हाउस की नई शाखा का भव्य शुभारंभ हरबंशपुर में सुखदेव पहलवान मूर्ति के समीप संपन्न हुआ। नई शाखा का उद्घाटन काशी से पधारे श्री जगतगुरु हरिहरपुर कृपालु महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधिवत पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह के दौरान पूरे परिसर में धार्मिक और उत्सवी माहौल बना रहा।इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, व्यापारी वर्ग एवं सामाजिक प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अखिलेश मिश्रा गुड्डू, नगर पालिका अध्यक्ष सरफराज आलम सहित भोलानाथ चालान, शंभूनाथ चालान, कमल अग्रवाल, अंकित अग्रवाल एवं अन्य प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे। नई शाखा में पारंपरिक मिठाइयों के साथ-साथ उच्च गुणवत्ता के स्नैक्स भी उपलब्ध रहेंगे। प्रोपराइटर चंदू जी ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यहां पूरी तरह से वातानुकूलित रेस्टोरेंट की व्यवस्था की गई है, जहां बैठकर परिवार एवं मित्रों के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया जा सकेगा। रेस्टोरेंट की लोकेशन भी आकर्षक है, जहां से आसपास के क्षेत्र का सुंदर दृश्य दिखाई देता है।उन्होंने यह भी बताया कि प्रतिष्ठान में 50 से 100 लोगों की क्षमता वाला एक सुसज्जित पार्टी हॉल भी बनाया गया है, जहां जन्मदिन, वर्षगांठ, पारिवारिक समारोह एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। कार्यक्रमों के लिए खानपान एवं आवश्यक सामग्री की व्यवस्था प्रतिष्ठान द्वारा ही उपलब्ध कराई जाएगी।उद्घाटन के अवसर पर अतिथियों ने नई शाखा की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए संचालक मंडल को शुभकामनाएं दीं और इसे शहर के लिए एक सकारात्मक व्यावसायिक पहल बताया। समारोह के अंत में उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।

क्षेत्र पंचायत अजमतगढ़ की बैठक में तीन करोड़ नब्बे लाख का प्रस्ताव पास।

क्षेत्र पंचायत अजमतगढ़ की बैठक में तीन करोड़ नब्बे लाख का प्रस्ताव पास।

पिछले कार्य की कार्यवृत्ति पर की गई चर्चा।

शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की दी गई जानकारी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ ब्लॉक सभागार में गुरुवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लॉक प्रमुख अलका मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से आगामी वित्तीय वर्ष में 3 करोड़ 90 लाख रुपए के विकास कार्य की कार्य योजना पर मोहर लगाई गई।बैठक में पिछले वर्ष के विकास कार्यों की कार्यवृत्ति पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी ने परिचित खटाना ने जन शिकायत,फार्मर रजिस्ट्री, आयुष्मान कार्ड,फैमिली आईडी निर्माण पर विशेष सक्रियता बरतने का निर्देश दिया। खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्यों ग्राम पंचायत सदस्यों को अवगत कराया की आप सभी को 28 फरवरी तक कार्य योजना बनाकर हर हाल में सम्मिलित कर देना है। प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्र ने कहा कि जिस तरह से पांच वर्षों में विकास कार्य किया गया है। जिस के चलते अजमतगढ़ ब्लॉक जनपद में बड़ा ब्लॉक होने के बाद भी विकास कार्यों में कहीं पीछे नहीं रहा है और विकास कार्य में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया है। प्रत्येक गांव में शौचालय,आरो सिस्टम, लाइट,प्रकाश, सीसी,नाली,खड़ंजा,तटबन्ध,चकमार्ग का निर्माण किया गया है।प्रत्येक गांव में विकास की एक नई गाथा लिखी गई है। जनपद ही नहीं प्रदेश में भी अजमतगढ़ ब्लॉक का नाम एक नंबर पर होगा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य रामबृक्ष गौतम,सूर्यनाथ यादव,अर्जुन कुमार,जनार्दन राम,एडियो पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा,सुमेश यादव, मोहम्मद साहेदीन,अरुण श्रीवास्तव,विजय चौहान,
प्रधान प्रतिनिधि अरविंद सिंह,मनोज चौरसिया,वहाब खान, वीरेंद्र यादव डब्लू,आफताब आलम,प्रदीप कुमार शर्मा,मनोज कुमार,गुड्डू कुमार,दीपक यादव,सुभाष राजभर,अंशुमान यादव,जसवंत सिंह सोनू आदि 
मौजूद रहे।

मुख्य विकास अधिकारी ने पशु चिकित्सालय के नए भवन का किया लोकार्पण।

मुख्य विकास अधिकारी ने पशु चिकित्सालय के नए भवन का किया लोकार्पण। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना ने गुरुवार को अजमतगढ़ ब्लॉक परिसर में नवनिर्मित सुसज्जित पशु चिकित्सा भवन का फीता काट कर लोकार्पण किया। इस नए भवन से क्षेत्र के पशुपालकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और सुविधाएं मिलेगी।उन्होंने कहा कि पशु चिकित्सा भवन को सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। जिससे पशुओं के लिए उन्नत स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार और बेहतर इलाज उपलब्ध होगा।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा गांव के विकास के बिना राष्ट्र का विकास संभव नहीं है। हमारी संपदा है। पशुओं को सुरक्षित और संरक्षित करना प्रशासन और शासन का प्रमुख कार्य है। किसानों को उनके पशुओं को समुचित इलाज और संरक्षण मिलेगा तो पशु संपदा बढ़ेगी जिससे गांव में संपन्नता पैदा होगी। गांव का गरीब किसान संपन्न होगा। पशु चिकित्सा को मजबूत बनाकर इन्हें संरक्षित करना हम सब का दायित्व है। लोकार्पण अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्र,जिला विकास अधिकारी, डीसी मनरेगा,खंड विकास अधिकारी जितेंद्र मिश्र,एडीओ पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

वीर सावरकर अखिल भारतीय समुद्री तैराकी प्रतियोगिता में पैरा तैराक जिया राय ने फिर रचा इतिहास।

वीर सावरकर अखिल भारतीय समुद्री तैराकी प्रतियोगिता में पैरा तैराक जिया राय ने फिर रचा इतिहास।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के कटाई अलीमुद्दीनपुर गांव निवासी पैरा तैराक जिया राय ने 25 फरवरी 26 को 35वीं वीर सावरकर अखिल भारतीय समुद्री तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेकर 16 समुद्री मील (लगभग 28 किमी) की दूरी 6 घंटे 10 मिनट में पूरी कर इतिहास रच दिया है। प्रतियोगिता आद्री तट से शुरू होकर वेरावल, गुजरात में समाप्त हुई। तैराकी कार्यक्रम का आयोजन गुजरात सरकार के खेल,युवा और सांस्कृतिक गतिविधि विभाग द्वारा किया गया था। सामान्य वर्ग के लिए 1967 से आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में जिया राय भाग लेने और दौड़ पूरी करने वाली भारत की पहली महिला पैरा तैराक बनीं। उन्हें श्रीएच.डी. द्वारा एक प्रमाण पत्र और पदक प्रदान किया गया। मखवाना,जिला युवा एवं विकास अधिकारी गिर सोमनाथ। प्रतियोगिता में सात लड़कियों और 18 लड़कों ने भाग लिया और दौड़ पूरी की। जिया राय ऑटिज़्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर से पीड़ित 18 वर्षीय लड़की हैं और खुले पानी में तैराकी में विश्व-रिकॉर्ड धारक हैं। उसने पाक स्ट्रेट (2022), इंग्लिश चैनल (2024), और कैटालिना चैनल (2025) को तैरा है। वह इंग्लिश चैनल, कैटालिना चैनल और पाक स्ट्रेट को सफलतापूर्वक पार करने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की और सबसे तेज महिला पैरा तैराक हैं। उल्लेखनीय रूप से, चैनल तैराकी के 150 वर्षों के इतिहास में, जिया दुनिया की ऑटिज्म स्पेक्ट्रम विकार से पीड़ित पहली लड़की है,जिसने इंग्लिश चैनल और कैटालिना चैनल दोनों को सफलतापूर्वक पूरा किया है।वही प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (2022), विकलांगता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार (2023), और वर्ल्ड ओपन वॉटर स्विमिंग एसोसिएशन अवार्ड (2024) की प्राप्तकर्ता हैं।

भीटे की जमीन से हटेगा अतिक्रम नोटिस भेजने की तैयारी।

भीटे की जमीन से हटेगा अतिक्रम नोटिस भेजने की तैयारी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जमीन मोहम्मदपुर पूर्वा भतखोरी गांव में गाटा संख्या 180 जो सरकारी अभिलेख में भीटा के नाम से दर्ज है। जिस पर आधा दर्जन से ऊपर ग्रामीणों द्वारा कब्जा कर पक्के मकान का निर्माण और सहन आदि के रूप में प्रयोग किया जा रहा है।जिसको लेकर पूर्व में हुए आदेश की कार्रवाई न होने के कारण पूर्व लेखपाल को नायब तहसीलदार द्वारा फटकार लगाते हुए उसकी फाइल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही साथ उक्त भूमि पर वर्षों से कब्जा जमाए जाने को लेकर नायब तहसीलदार विवेकानंद सम्बन्धित राजस्व निरीक्षक व लेखपाल की टीम बनाकर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।जबकि गांव में जो भीटे की जमीन है उस पर कुल लगभग आठ परिवार जो एक ही परिवार से अलग होकर कब्जा जमा लिया है। जिस पर आज तक किसी भी प्रधान की नजर नहीं गई राजनीतिक होने के नाते किसी ग्राम प्रधान द्वारा उक्त जमीन को हटाने के लिए या ग्रामीणों द्वारा किसी प्रकार की शिकायत अब तक नहीं की गई। पर बुधवार को राजस्व की टीम होलिका दहन का विवाद का निपटारा करने के लिए गांव में पहुंची तो उक्त जमीन पर जहां होलिका जलाई जाती थी वह भी भीटे की जमीन है पर ग्रामीण उक्त जमीन पर कब्जा कर आपस में विवाद कर रहे हैं।जिसको लेकर नायब तहसीलदार ने राजस्व निरीक्षक को फटकार लगाते हुए तत्काल 167 की कार्रवाई करने एवं समस्त अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर फोर्स के साथ अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। जिससे ग्रामीणों में खलबली मची हुई है और लोग अब अपना मकान बचाने के लिए जुगाड़ लगाने में लगे हुए इस संबंध में नायब तहसीलदार विवेकानंद ने बताया कि इन अतिक्रमणकारियों के खिलाफ पूर्व में फाइल बनाई गई थी जो किसी कारण वश कार्रवाई नहीं की गई पर अब मेरे संज्ञान में आया है जिस पर जल्द सभी को नोटिस जारी करके कार्रवाई की जाएगी।इसके लिए एक टीम का गठन कर पुलिस बल सहित इस अतिक्रमण को ध्वस्त किया जाएगा।

भीटे की जमीन चिन्हित करने के लिए प्रधान को निर्देश।

भीटे की जमीन चिन्हित करने के लिए प्रधान को निर्देश।

होलिका दहन के दौरान फूहड़ जोगीरा और गीत पर होगी कठोर कार्यवाही।

इस वर्ष उसी स्थान पर परम्परागत तरीके जलेगी होलिका।

गांव में पुलिस और राजस्व टीम ने की पंचायत।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमीन मोहम्मद पुर के पूर्वा भतखोरी गांव में होलिका जलाने को लेकर वर्षो से विवाद होता रहा है। जिस पर पुलिस हर बार विवाद को देखते हुए पुलिस फोर्स लगा कर होलिका जलवा देती है।जिसे देखते हुए इस वर्ष पूर्व से ही ग्रामीण काफी सतर्क दिखे।जिस स्थान पर होलिका जलाई जाती है वह जमीन आबादी और बिजली के तार के नीचे होने और दो पक्षो में विवाद होता रहता है।बुधवार को ग्राम प्रधान जयराम सिंह पटेल के साथ जीयनपुर कोतवाली पर दर्जनों की संख्या में ग्रामीण पहुंचकर होलिका दहन के विवाद को समाप्त करने की गुहार लगाई।जिस पर नायब तहसीलदार विवेकानंद गुप्ता एवं कोतवाल राजकुमार सिंह द्वारा बैठक की गई और राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल को तहसील से बुलाकर गांव में पहुंचकर विवादित भूमि की जानकारी प्राप्त करते हुए ग्राम प्रधान जयराम सिंह पटेल को नायब तहसीलदार द्वारा निर्देशित किया गया कि ग्राम सभा की बैठक बुलाकर जो गांव में बंजर भूमि है उस पर जल्द से जल्द एक प्रस्ताव बनाए जिससे की जमीन को चिन्हित कर राजस्व अभिलेख में होलिका के नाम से उक्त जमीन का चिनांकन किया जा सके। दौरान राजस्व टीम द्वारा कई जमीनों को मौके पर निरीक्षण भी किया और ग्राम प्रधान को उक्त जमीनों के बारे में जानकारी दी।जबकि गांव में होलिका जलाने के विवाद को लेकर लगभग एक दशक से विवाद चल रहा है। हर बार पुलिस मौके पर पहुंचकर होलिका जलवाती है पर उक्त जमीन पर दो पक्षों में भारी विवाद होने के कारण राजस्व टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर जमीनों का सीमांकन किया और विवाद का पटापेक्ष करते हुए ग्रामीणों को सख्त निर्देश दिए गए की परंपरागत तरीके से होलिका दहन उसी स्थान पर इस वर्ष जलाया जाएगा जहां पर पूर्व में जलाया गया था।जब जमीन चिन्हित हो जाएगी तो अगले वर्ष से दूसरे जगह जलाई जाएगी। इस दौरान जीयनपुर कोतवाल राजकुमार सिंह ने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति होलिका जलाने के दिन शराब पीकर और फूहड़ और गन्दा जोगीरा व गाली गुप्ता किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।बिजली विभाग के अवर अभियंता को निर्देशित किया गया कि होलिका के दिन बिजली तार हटा दिए जाय। इस दौरान उन्होंने बीट के एसआई मुन्ना लाल यादव को निर्देशित किया कि विवाद को देखते हुए 107,16 की कार्रवाई चिन्हित कर की जाए।इस दौरान नायब तहसीलदार विवेकानंद गुप्ता,कोतवाल राजकुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक सरजू शर्मा एवं लेखपाल भैरव साहनी सहित गांव के दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

अधिवक्ता संशोधन बिल के खिलाफ सगड़ी के वकीलों का विरोध प्रदर्शन,एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

अधिवक्ता संशोधन बिल के खिलाफ सगड़ी के वकीलों का विरोध प्रदर्शन,एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

अधिवक्ता संशोधन बिल के खिलाफ अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया।

सगड़ी तहसील में अधिवक्ता संशोधन बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जमकर की नारेबाजी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील में अधिवक्ता संशोधन बिल के खिलाफ अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन। केंद्र सरकार द्वारा अधिवक्ता अधिनियम 1961 में किए गए संशोधन से वकीलों में रोष है। बुधवार को सगड़ी तहसील संघ के समस्त अधिवक्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपकर संशोधित अधिवक्ता एक्ट को निरस्त करने की मांग की।वकीलों ने अधिवक्ता संशोधन बिल-2025 को लेकर जमकर हंगामा किया और अधिवक्ता तहसील परिसर में एकत्र हुए अधिवक्ताओं ने संशोधन विधेयक 2025 का विरोध करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की उनका कहना है कि अधिवक्ता संशोधन बिल- 2025 वकीलों के अधिकारों का हनन करेगा,उनकी स्वतंत्रता को सीमित कर देगा,उन्होंने सरकार से इस प्रस्ताव को जल्द से जल्द वापस लेने की मांग की। इस दौरान सगड़ी तहसील बार के अध्यक्ष सचिदानन्द राय व महामंत्री अजीत कुमार यादव, कोषाध्यक्ष विंध्यवासिनी राय, पतीराम यादव,मणिकेश्वर मिश्र, अभिनाश राय सोनू,आशीष मिश्रा,सूर्यभान सरोज,अनिल सिंह,सूर्यभान यादव,मनीष राय,भीम यादव,संजय कुमार, सन्तोष कुमार,शहाबुद्दीन खान,पंकज कुमार दूबे, ओंमकार नाथ त्रिपाठी,प्रतीश यादव,दुर्गेश तिवारी, प्रेमशंकर यादव समेत सगड़ी बार एसोसिएशन के 
सदस्य वकील प्रदर्शन में मौजूद रहे।

Tuesday, February 24, 2026

भू माफियाओ से परेशान एक पीड़िता ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई।

 भू माफियाओ से परेशान एक पीड़िता ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

  :-रिपोर्ट मनीष कुमार पान्डेय आजमगढ़:-

आज़मगढ़।
आजमगढ़ भू माफियाओ से परेशान एक पीड़िता ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।
बता दे कि मीना राय पत्नी सन्तोष राय ग्राम सेठवल थाना रानी की सराय की रहने वाली है। उनका आरोप है कि उनके गाँव के मनबढ़ दबंग भूमाफिया अजय राय उर्फ गोपाल राय एव विद्यासागर पुत्र श्रीचन्द्र राय व श्रीचन्द्र राय तथा अवधराज राय पुत्र दिवाकर राय एंव अवधराज के नाती आनन्द राय एवं अमित राय पुत्र भास्कार राय रमेश राय पुत्र शीतला राय आकाश राय व सौरभ राय पुत्र रमेश राय विकास राय पुत्र महेन्द्र राय यह लोग गोल बनाकर मारपीट करते है। पीड़िता का आरोप है कि इनके घर के पिछे 10 कड़ी का सरकारी चकरोड बना है लेकिन यह लोग जमीन में चार चक्का गाड़ी ले जाने के लिए सडक बनवाने के लिए आये दिन हमारे परिवार से मारपीट कर रहे है और मेरे घर के सामने पेड़ पौधा लगा है उसे तोड़ देते है। इतना ही नही नाले के उपर रखी पटीया उठा ले गये और नाले में इंट पत्थर डाल देते है। रमेश राय अपने दरवाजे पर मेरी जमीन कब्जा कर लिए है। प्रधान व लेखपाल को मिलाकर मेरी जमीन में यह लोग अपना नाला बनवा लिए है यह सभी लोग मिलकर मेरे घर के सामने गाली गलौज करते हुये मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे है। जिसकी वजह से परिवार ताला बन्द करके घर में रहता है। कुछ लोगो की काल रिकार्डिंग और विडियों रिकार्डिंग मेरे पास है यह लोग मेरे छत पर ईट पत्थर फेंकते है और इनके घर की औरते भी मेरे छत कचरा फेकती है और झगड़ा करती है।  उन्होंने अपने परिवार के जान माल व सुरक्षा की गुहार लगाई है।

न्यायालय के स्थगन आदेश का उल्लंघन कर गेट गिराने का आरोप।

न्यायालय के स्थगन आदेश का उल्लंघन कर गेट गिराने का आरोप। 

मुकदमा दर्ज करने के लिए कोतवाली में दी तहरीर। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के कस्बा अजमतगढ़ निवासी गुडाकेश पांडेय ने दीवानी न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश के बावजूद कई लोगों द्वारा गोलबंद होकर विवादित स्थल पर लगे गेट को गिराने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को जीयनपुर में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। गुडाकेश पांडेय ने तहरीर में कहा कि दीवानी न्यायालय में श्रीकांत बनाम आनंद अन्य और गुडाकेश  बनाम सचिंद्रनाथ आदि के नाम से वाद लंबित है। दोनों मुकदमों की सुनवाई चल रही है। न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश बावजूद 20 फरवरी को रात में लगभग 11:00 बजे प्रशांत कुमार सहित कई लोग गोलबंदी कर विवादित स्थल पर लगे गेट को गिरा दिया। मना करने पर भी नहीं माने। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

जीयनपुर थाना पुलिस के साथ उपनिरीक्षक ने निकला पैदल रोड मार्च।

जीयनपुर थाना पुलिस के साथ उपनिरीक्षक ने निकला पैदल रोड मार्च।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के उपनिरीक्षक परमात्मा मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस जवानों के साथ रुटीन पैदल मार्च निकाला गया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस सतर्क नजर आने लगीं है। इसी क्रम में जीयनपुर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक परमात्मा मिश्रा के नेतृत्व में स्थानीय कोतवाली पुलिस के साथ जीयनपुर थाने से निकल कर पैदल रोड मार्च करते हुए जीयनपुर कस्बा का भ्रमण किया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक ने बताया कि पुलिस के जवानों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल रोड़ मार्च निकाला गया है।और यह चलती रहेगी। इसका उद्देश्य शरारती तत्वों,मनचलों और त्यौहारों में खलल डालने वाले लोगों पर लगाम लगाना है।और आम जनमानस की सुरक्षा करना है।रोड पर नशीला पदार्थ का सेवन कर शरारती तत्वों द्वारा उत्पाद मचाया जाता है।ऐसे शरारती तत्वों की पहचान की जा रही हैं जो त्योहारों में किसी प्रकार की असुविधा ना कर सकें।इस दौरान एस आई मनोज सिंह,एस आई सन्तोष सिंह,निलेश सिंह सहित पुलिस के जवान मौजूद रहे।

स्टेट रिव्यू टीम ने सीएचसी जीयनपुर का किया औचक निरीक्षण।

स्टेट रिव्यू टीम ने सीएचसी जीयनपुर का किया औचक निरीक्षण।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी स्टेट रिव्यू टीम ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीयनपुर का गहन निरीक्षण किया गया। टीम ने स्वास्थ्य केन्द्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं,दवा वितरण प्रणाली,अभिलेखों का संधारण, साफ-सफाई व्यवस्था तथा मरीजों को प्रदान की जा रही सेवाओं की विस्तार से समीक्षा की निरीक्षण टीम में शामिल एआरओ आशीष राय बीपीएम भारत भूषण श्रीवास्तव ने ओपीडी,लेबररूम,टीकाकरण कक्ष,प्रयोगशाला,दवा स्टोर, पंजीकरण काउंटर व अन्य विभाग एवं सम्पूर्ण परिसर का भ्रमण कर अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दवा स्टॉक रजिस्टर,सहित अन्य अभिलेखों की गहन पड़ताल की। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.एफ एम सिद्दीकी ने टीम को सीएचसी पर संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी।टीम ने व्यवस्थाओं पर संतोषजनक जताते हुए स्वच्छता,दवा प्रबंधन एवं सेवा गुणवत्ता को और सुदूृढ़ करने का आवश्यक खुझाव दिया। निरीक्षण के दौरान मरीजों एवं उनके परिजनों से संवाद कर फीड बैक भी लिया गया। इस दौरान डॉ.राजीव वर्मा,डॉ.उदय, डॉ.हिमांशु राय,मुकेश शुक्ला, बलदेव यादव,के के राय,सुनीता राय,सीमा रानी,ज्ञान प्रकाश भारती,प्रमीला देवी,गुलाब साहनी आदि उपस्थित रहे।