न्यायालय के स्थगन आदेश का उल्लंघन कर गेट गिराने का आरोप।
मुकदमा दर्ज करने के लिए कोतवाली में दी तहरीर।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के कस्बा अजमतगढ़ निवासी गुडाकेश पांडेय ने दीवानी न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश के बावजूद कई लोगों द्वारा गोलबंद होकर विवादित स्थल पर लगे गेट को गिराने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को जीयनपुर में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। गुडाकेश पांडेय ने तहरीर में कहा कि दीवानी न्यायालय में श्रीकांत बनाम आनंद अन्य और गुडाकेश बनाम सचिंद्रनाथ आदि के नाम से वाद लंबित है। दोनों मुकदमों की सुनवाई चल रही है। न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश बावजूद 20 फरवरी को रात में लगभग 11:00 बजे प्रशांत कुमार सहित कई लोग गोलबंदी कर विवादित स्थल पर लगे गेट को गिरा दिया। मना करने पर भी नहीं माने। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
No comments:
Post a Comment