अधिवक्ता संशोधन बिल के खिलाफ सगड़ी के वकीलों का विरोध प्रदर्शन,एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
अधिवक्ता संशोधन बिल के खिलाफ अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया।
सगड़ी तहसील में अधिवक्ता संशोधन बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जमकर की नारेबाजी।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील में अधिवक्ता संशोधन बिल के खिलाफ अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन। केंद्र सरकार द्वारा अधिवक्ता अधिनियम 1961 में किए गए संशोधन से वकीलों में रोष है। बुधवार को सगड़ी तहसील संघ के समस्त अधिवक्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपकर संशोधित अधिवक्ता एक्ट को निरस्त करने की मांग की।वकीलों ने अधिवक्ता संशोधन बिल-2025 को लेकर जमकर हंगामा किया और अधिवक्ता तहसील परिसर में एकत्र हुए अधिवक्ताओं ने संशोधन विधेयक 2025 का विरोध करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की उनका कहना है कि अधिवक्ता संशोधन बिल- 2025 वकीलों के अधिकारों का हनन करेगा,उनकी स्वतंत्रता को सीमित कर देगा,उन्होंने सरकार से इस प्रस्ताव को जल्द से जल्द वापस लेने की मांग की। इस दौरान सगड़ी तहसील बार के अध्यक्ष सचिदानन्द राय व महामंत्री अजीत कुमार यादव, कोषाध्यक्ष विंध्यवासिनी राय, पतीराम यादव,मणिकेश्वर मिश्र, अभिनाश राय सोनू,आशीष मिश्रा,सूर्यभान सरोज,अनिल सिंह,सूर्यभान यादव,मनीष राय,भीम यादव,संजय कुमार, सन्तोष कुमार,शहाबुद्दीन खान,पंकज कुमार दूबे, ओंमकार नाथ त्रिपाठी,प्रतीश यादव,दुर्गेश तिवारी, प्रेमशंकर यादव समेत सगड़ी बार एसोसिएशन के
सदस्य वकील प्रदर्शन में मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment