घाघरा नदी के बदरहुआ नाले में डूबने से महिला की मौत,घर में मचा कोहराम।
सुबह टहलने गए ग्रामीणों ने नाले में शव देखा तो पुलिस और घर वालों को सूचना दी।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के घाघरा नदी के बदरहुआ नाले में डूबने से प्रमिला पत्नी स्व0 उमेश पटेल उम्र 50 साल निवासी महुला की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बुधवार सुबह महिला का शव देखा तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वही गामीणों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची रौनापार पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। महुला सुरौली गांव निवासी प्रमिला पटेल का शव घाघरा नदी के बदरहुआ नाले में पाया गया। शौच के लिए गए ग्रामीणों ने शव देखा तो इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पाकर महुला पुलिस चौकी प्रभारी विवेक सिंह अपने मय हमराह सिपाहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।वही मौके पर फॉरेंसिक टीम व पुलिस टीम और नायब तहसीलदार विवेकानंद ने घटनास्थल पर गहनता से निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य इकठ्ठा किया गया।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।बताया जा रहा है कि बीते वर्ष में मृतका प्रमिला के पति का भी नदी में डूबने से मौत हो गई थी। मृतका के दो पुत्र और तीन पुत्रियां है जिसमें बड़ी पुत्री की शादी हो चुकी है। बड़ा पुत्र डिंपल जो विदेश में रोजी-रोटी के चक्कर में रहता है।वही छोटा पुत्र अमर घर पर ही रहकर खेती मजदूरी का कार्य करता है।वही प्रेमशिला की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।इस संबंध में महुला चौकी प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। घटनास्थल से साक्ष्य संकलन इकट्ठा किए गए हैं। हर पहलुओं की जांच की जा रही है आगे जो तथ्य सामने आएंगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
No comments:
Post a Comment