गौरक्षा प्रांत अध्यक्ष सोनू राय राना ने गरीबों में कराया पंद्रह सौ कम्बलों का वितरण।
कम्बल पाकर गरीब परिवारों के खिले चेहरे।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जमसर गांव निवासी समाज सेवी गौरक्षा प्रांत अध्यक्ष गोरखपुर सोनू राय उर्फ राना द्वारा बुधवार की सुबह 10:30 बजे के करीब 1500 कम्बलों का वितरण कराया गया। जहां पर गांव के गरीब असहाय जरूरतमंदों को सोनू राय द्वारा कम्बल दिया गया।वही जमसर गांव में समाज सेवी के द्वारा कुल चार हजार कम्बल का वितरण किया जायेगा।जिसमें रविवार से कंबल का वितरण शुरू कर दिया गया। रात्रि में भी कम्बलों का वितरण गांव और बाजारों में किए जाने की योजना बनाई जा रही है। जिससे कि गांव में गरीब असहाय एक भी व्यक्ति छूटने न पाए। कंबल वितरण के लिए समाज सेवी सोनू राय उर्फ राना के परिवार के द्वारा गांव में गरीब और असहाय परिवार को सूचना देकर अपने घर पर बुधवार की सुबह से ही कंबल वितरण किया गया। कम्बल पाने के लिए असहाय गरीबों की लंबी लाइन लगी रही।गौरक्षा प्रांत अध्यक्ष सोनू राय राना ने बताया कि अभी कुल चार हजार कंबल का वितरण गरीबों असहाय और जरूरत मंदों को किया जाना है। यदि जरूरत पड़ी तो और भी कंबल का वितरण किया जाएगा। उन्होंने समस्त समाज सेवियों पूजी पतियों आदि से अपील की है कि ठंड को देखते हुए गरीब असहायो की मदद और उन्हें ठंड से बचाने के लिए कंबल का वितरण किया जाए जिससे कि गरीब असहाय व जरूरतमंदों को ठंड से बचाया जा सके।
No comments:
Post a Comment