ट्रक पिकअप आमने सामने की टक्कर में पिकअप चालक घायल।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के दाम महुला पुलिस चौकी के समीप गोरखपुर से माल खाली करके आ रहे ट्रक ने आजमगढ़ की तरफ से जा रही पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें पिकअप का चालक अभिमन्यु पुत्र राम अवध 25 साल निवासी भदौरा तालुका नैनिजोर की गर्दन और हाथ में गंभीर चोट आई है उसका निजी स्तर पर इलाज चल रहा है।सुबह 7:30 बजे के लगभग घने कोहरे के कारण गोरखपुर से माल उतार कर आ रहे ट्रक ने किसी वाहन को ओवर टेक किया की इसी दौरान आजमगढ़ की तरफ से तेज गति से जा रही पिकअप को ट्रक ने रांग साइड में जाकर टक्कर मार दी। जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप में लदे गत्ते सड़क पर चारों तरफ बिखर गए। स्थानिया पुलिस और आम लोग पहुंचकर चालक को गाड़ी से बहार निकाले और उसे पास के निजी डॉक्टर से इलाज करने के लिए भेज दिया। इस दौरान गाड़ियों की लंबी कतारें दोनों तरफ लग गई।बाद में पुलिस ने बोर्ड लगाकर किसी तरह से जाम से निजात दिलाई।जबकि टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग सहम गए और दौड़कर पिकअप के पास पहुंचकर चालक को किसी तरह से बाहर निकाल कर उसकी जान बचाई गई। अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। देर शाम तक पिकअप और ट्रक घटनास्थल पर ही खड़े रहे।
No comments:
Post a Comment