Thursday, December 11, 2025

सड़क दुर्घटना में बैंक रिकवरी एजेंट की मौत कोहराम।

दुर्घटना में बैंक रिकवरी एजेंट की मौत कोहराम।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बागखालिस बाजार में बीती रात बैंक से कार्य निपटाकर बनकट थाना मुबारकपुर निवासी राजेश तिवारी उर्फ बबलू तिवारी पुत्र वीरेंद्र बहादुर तिवारी उम्र लगभग 52 साल बाइक से घर वापस जा रहे थे की बागखालिस बाजार में पीछे से किसी अज्ञात वहांन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं देर रात्रि लगभग 9:00 बजे राजेश तिवारी जो जीयनपुर के इंडियन बैंक में रिकवरी एजेंट के पद पर कार्यरत थे काम निपटाने के बाद वह घर को जा रहे थे की इसी दौरान जैसे ही बागखालिस बाजार में पहुंचे तेज रफ्तार से जा रही किसी अज्ञात वाहन ने उनके बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिर गए और तड़पते हुए कुछ समय में दम तोड़ दिया।उनके दो पुत्र और दो पुत्रिया हैं पत्नी गुंजन तिवारी एव परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है व शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

No comments:

Post a Comment