Tuesday, December 23, 2025

गुड गवर्नेंस के बेहतर कार्य करने को एसडीएम सगड़ी को मिला प्रशस्ति पत्र।

गुड गवर्नेंस के बेहतर कार्य करने को एसडीएम सगड़ी को मिला प्रशस्ति पत्र।

आई जी आर एस,आदि कार्यो में सगड़ी की टीम द्वारा बेहतर कार्य करने पर मिला इनाम।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के उपजिलाधिकारी श्याम प्रताप सिंह व उनकी समस्त राजस्व टीम नायब तहसीलदार लेखपाल राजस्व निरीक्षक द्वारा जनपद में आई जी आर एस, संपूर्ण तहसील समाधान दिवस एवं काफी दिनों से लंबित व विवादित मामले पर टीम गठित कर मामलों के निस्तारण सुगमता पूर्वक करने व विवादों को हल करने एवं जनता द्वारा की गई शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित रूप से निस्तारित करने व संपूर्ण तहसील समाधान दिवस पर कर्मचारियों द्वारा किए गए कार्यों को लेकर जनपद में तहसील को प्रथम स्थान मिलने एव सुशासन के प्रयासों को जिलाधिकारी द्वारा पहचानते हुए,प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।यह सम्मान उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह द्वारा प्राप्त किया गया। सगड़ी तहसील के टीमवर्क करने पर तहसीलदार सगड़ी नायब तहसीलदारों में रणजीत सिंह,संजय राय, विवेकानंद दुबे समस्त राजस्व निरीक्षक समस्त आर के,स्नेहिल राय, तहसील दिवस औऱ समस्त कर्मचारियों के अथक प्रयास किए गए जिससे कि तहसील के समस्त जन शिकायतों को निस्तारित कर उसे ऑनलाइन किया गया। यही नहीं वर्तमान में निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे एस आई आर गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को बखूबी किए जाने पर जो तहसील में सगड़ी विधानसभा एवं गोपालपुर विधानसभा जनपद में प्रथम स्थान पर कार्य किए जाने पर यह प्रशस्ति पत्र उन्हें जिलाधिकारी द्वारा टीम के मुखिया उप जिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह को देकर सम्मानित किया गया। इस संबंध में उपजिलाधिकारी श्याम प्रताप सिंह ने बताया कि यह सम्मान पुरे तहसील के कर्मचारियों का है जो एक टीम वर्क की तरह काम किया और जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह सम्मान उन सभी कर्मचारियों को समर्पित है।

No comments:

Post a Comment