Tuesday, December 23, 2025

संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता की मौत दहेज हत्या का आरोप।

संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता की मौत दहेज हत्या का आरोप।

सूचना पर पहुंचे मायका के लोगो ने दहेज हत्या की दी तहरीर।

25 नवम्बर 2025 को सुभाष चन्द्र बोस नगर वार्ड नंबर02 अजमतगढ़ में हुई थी शादी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमम।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ नगर पंचायत के सुभाष चन्द्र बोस नगर वार्ड नंबर दो में मंगलवार को लगभग 9:00 बजे कमरे के अंदर नव विवाहिता स्वेता पुत्री शिवदत्त उम्र लगभग 24 वर्ष का शव मिला। जिससे सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल कुमार वर्मा एव जीयनपुर कोतवाल राजकुमार सिंह और चौकी इंचार्ज अजमतगढ़ अजय कुमार यादव ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।श्वेता की शादी 25 नवंबर 2025 को जगदीश पुत्र फूलचंद निवासी सुभाष चन्द्र बोस नगर वार्ड नंबर दो अजमतगढ़ के साथ हुई थी। बीती रात दोनों पति-पत्नी किसी बात को लेकर आपस में विवाद हुआ दोनों कमरे में जाकर अंदर से दारवाजा बंद कर लिया।सुबह परिजनों ने काफी देर तक दारवाजा खटखटाया पर दारवाजा नहीं खुला तो लोगों ने श्वेता के पिता शिवदत्त राम ग्राम कादीपुर थाना मोहम्मदाबाद गोहाना जनपद मऊ को फोन कर सूचना दी कि स्वेता की तबीयत खराब है। पिता समेत परिवार के लोग एक दर्जन लोगों के साथ अजमतगढ़ पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद पाया। दरवाजा तोड़ा गया तो पति अंदर से भागते हुए बाहर गया। इस दौरान पति के शिर में कहीं गंभीर चोट आई थी। वह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर इलाज कराने लगा। इस दौरान लोगों द्वारा सूचना पाकर पहुंचे अजमतगढ़ चौकी इंचार्ज, क्षेत्राधिकार सगड़ी,कोतवाल जीयनपुर आदि ने शव को पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पिता का आरोप है कि शादी जब हुई थी तो एक गाड़ी उसे दी गई थी। पर वह दूसरी बड़ी गाड़ी दहेज में मांग रहा था। जिसको लेकर बार-बार श्वेता को प्रताड़ित किया जाता रहा।जीयनपुर पुलिस ने पिता शिवदत्त राम की तहरीर पर श्वेता की सास,ससुर,पति व देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। इस संबंध में कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि पिता द्वारा चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी गई है और मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment