संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या।
घर से सौ मीटर दूर आम के पेड़ में गमछे से झूलता मिला शव।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के काँखभार ग्राम पंचायत के भोजपुर निवासी पिंटू यादव पुत्र मुन्नीलाल यादव उम्र लगभग 25 साल थाना रौनापार घर से 100 मीटर की दूरी पर आम के पेड़ के गमछे के सहारे संदिग्ध हालत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पहुंची दाम महुला पुलिस चौकी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां सुबह लगभग 5:00 बजे शौच करने गए ग्रामीणों ने आम के सहारे पिंटू यादव का शव लटकते हुए पाया तो शोर मचाया। शोर सुनकर परिजन पहुंचे और रोते विलखते हुए विलाप करने लगे। किसी ने पुलिस को सूचना दी जिस पर दाम महुला पुलिस चौकी प्रभारी विवेक सिंह अपने हमराहियों के साथ पहुंचकर शव को नीचे उतारा पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पिता से काफी दिनों से अलग रह रहा था। जबकि मृतक तीन बहनों में सबसे छोटा था। और एकलौता पुत्र था।मृतक के दो बेटीयाँ है। एक तीन वर्ष और एक तीन माह की है। पत्नी सरिता का रो-रोकर बुरा हाल है।ग्रामीणों ने बताया कि मृतक का किसी से कोई विवाद नहीं था और वह मकान के शटरिंग का कार्य किया करता था उसी से वह अपना जीवकोपार्जन करता था। रविवार की शाम में धान की कुटाई करने के बाद बाजार से मछली लाया दोनों पति-पत्नी बनाकर खाये इसके बाद लोग सो गए लगभग 12:00 बजे मृतक ने पत्नी से बताया कि मेरा पेट कुछ खराब हो गया है मैं शौच को जा रहा हूं पर शौच को गए मृतक लौट कर नहीं आया।
पत्नी ने सोचा कि कहीं किसी कार्य से चले गए होंगे। वह भी यह समझकर सो गई। जबकि पिंटू घर के समीप पश्चिम दिशा में शव मीटर की दूरी आम के पेड़ के सहारे दो गमछा से उसका शव लटका मिला। सुबह भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ छूट गई थी और सभी लोग आवक रह गए कि इसका न किसी से कोई विवाद था ना कोई किसी से लेनदेन था घर का भी काफी संपन्न था खेती-अच्छी खासी थी पर फांसी का कारण स्पष्ट जानकारी किसी ने नहीं दिया। परिजनों को भी इस तरह से फांसी लगाने की जानकारी नहीं है कि आखिर किन परिस्थितियों में उसने अपने आप को फांसी लगाने पर मजबूर हो गया।इस संबंध में चौकी प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि कारण क्या है बरहाल पुलिस जांच कर रही है।
No comments:
Post a Comment