Monday, December 15, 2025

पिता की प्रेरणा से शुरू हुए निःशुल्क ग्रामीण चिकित्सा शिविर के 16 साल पूरे::डॉ. डी.डी.सिंह

पिता की प्रेरणा से शुरू हुए निःशुल्क ग्रामीण चिकित्सा शिविर के 16 साल पूरे::डॉ. डी.डी.सिंह 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के निवासी डॉक्टर डी.डी.सिंह के पिता के प्रेरणा से शुरु हुआ नि:शुल्क ग्रामीण चिकित्सा के 16 साल पूरे।कहते हैं जज्बा हो तो कोई भी कार्य मुश्किल नहीं होता। इसी जज्बे को लेकर अजमतगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के छपरा सुल्तानपुर गाँव निवासी शिशु व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ,डी.डी सिंह विगत 16 वर्षों से अनवरत निःशुल्क परामर्श व दवाएं शिशुओं को देते आ रहे हैं। जनपद आजमगढ़ के ख्यातिलब्ध शिशु व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.डी.डी. सिंह 13 दिसम्बर 2009 से लगातार 16 वर्षों से प्रत्येक रविवार अपने पैतृक गांव छपरा सुल्तानपुर आवास पर ग्रामीण शिशुओं का इलाज कर रहे हैं। क्षेत्र के साल्हेपुर,अजगरा,हरई इस्माइलपुर,खर्रा रस्तीपुर, इमिलिया,टनकपुरा,कठरा,कोठिया,छपरा,रसूलपुर,भटौली, कंजरा,मेघई आदि गाँवों के लोग इस शिविर से लाभान्वित हो रहे हैं। साथ ही दूर दराज के मरीज भी पता लगाकर पहुंचते हैं।लगातार 16 वर्षों से निःशुल्क इलाज कर रहे डॉ. डी.डी. सिंह के सामने कई शिशु ऐसे आये जो धनाभाव के कारण इलाज नहीं कर पाते। उन बच्चों को इनके इलाज से जीवनदान मिला। उनके सामने कई ऐसे बच्चे आये जिनको इलाज कर वे अपने आप को धन्य मानते हैं।आज भी बहुत लोग ऐसे हैं,जिनके पास धनाभाव के कारण बच्चे बीमार पड़ने पर समुचित इलाज नहीं करा पाते। बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति अभिभावक हमेशा सतर्क रहते हैं। क्योंकि ये ही घर,गाँव, जिले,प्रदेश व देश के आने वाले कल को संवारते हैं। ऐसे में इनका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहना अति आवश्यक है, जो बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से ही संभव है। पूरे देश,प्रदेश को तो नहीं,एक गांव व आसपास के लोगों के ही शिशुओं को निः शुल्क स्वास्थ्य सेवा देकर डॉ. डी.डी.सिंह इस कड़ी में अपना अमूल्य योगदान प्रदान कर रहे हैं।डॉ.डी.डी.सिंह कहते हैं कि माता-पिता की प्रेरणा से यह कार्य हमने शुरू किया। आज अबोध बच्चों का इलाज कर हमें आत्म संतुष्टि मिल रही है। उन्होंने कहा कि पिताजी के आशीर्वाद से शुरू हुए निःशुल्क ग्रामीण चिकित्सा शिविर के आज 16 वर्ष पूरे हो गए। आज पिताजी की याद बहुत आ रही है। दुर्भाग्य से आज पिताजी हमारे साथ नहीं हैं, लेकिन उनकी शिक्षा,उनका संस्कार सदा हमारे साथ रहेगा। पिताजी के आशीर्वाद स्वरूप यह निःशुल्क चिकित्सा शिविर आगे भी ऐसे ही चलता रहेगा,जिससे कुछ जरूरतमंद बच्चों का इलाज तो हम कर सकेंगे।विदित हो कि यह क्षेत्र ग्रामीण इलाका है,जहाँ अभी भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता है। ऐसे में डॉ.सिंह द्वारा निःशुल्क इलाज किए जाने से शिशुओं को काफी राहत मिल रही है। 16 वर्ष पूरे होने पर डॉ. सिंह के घर मरीज बच्चों व शुभचिंतकों का जमावड़ा लगा हुआ था। डॉ. सिंह बड़ी ही लगन और तल्लीनता के साथ एक एक मरीज की शिकायत सुनकर उपयुक्त परामर्श और दवाएं दे रहे थे। इस कार्य से क्षेत्रीय लोगों में हर्ष का माहौल था और लोग डॉ. डी.डी. सिंह की मुक्त कंठ से सराहना कर रहे थे।इस अवसर पर कुसुमी देवी,डॉ.मुरलीधर सिंह,अमृता सिंह,रिद्धि,दर्शदीप, झिनकाई,सुशील सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।निःशुल्क चिकित्सा शिविर के उपलक्ष्य में प्राप्त सम्मान,केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा द्वारा सम्मानित।भारत रक्षा दल द्वारा आज़मगढ़ गौरव सम्मान से सम्मानित।वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स लंदन द्वारा सम्मानित।योग गुरु स्वामी रामदेव द्वारा सम्मानित।प्रयागराज हाइकोर्ट के न्यायाधीश इरशाद अली से सम्मानित।केजीएमयू के वाईस चांसलर प्रो.एमएलबी भट्ट द्वारा सम्मानित।सिंगरामऊ की महारानी डॉ.अंजू सिंह द्वारा सम्मानित।राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन अयोध्या द्वारा सम्मानित।अग्रसेन जयंती समारोह में विशिष्ट पुरस्कार से सम्मानित।योग दिवस के अवसर पर कमिश्नर और जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित।आजमगढ़ के डीआईजी सुभाष दूबे द्वारा सम्मानित।पंजाब केसरी समूह द्वारा सम्मानित।निफा द्वारा सम्मानित। इसके अतिरिक्त विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा भी सम्मानित।

No comments:

Post a Comment