सांसद कंगना रनौत पर मुकदमा दर्ज करने सहित तीन मांगों को लेकर सरदार सेना का प्रदर्शन।
राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंप कर कार्यवाही की मांग।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी सरदार सेना के जिला अध्यक्ष विजय सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल पर एक साक्षात्कार के दौरान भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का विरोध करते हुए उन पर मुकदमा दर्ज करने,
(सरदार सेना ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन)
उत्तर प्रदेश के अंदर 5000 प्राथमिक विद्यालयों के मर्जर किए जाने और बरेली के शिक्षक डॉक्टर रजनीश गंगवार पर गलत ढंग से मुकदमा दर्ज करने के विरोध में तहसील मुख्यालय सगड़ी पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सगड़ी को सौंप कर तुरंत कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि भाजपा सांसद कंगना रनौत ने राष्ट्र निर्माता भारत रत्न लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल पर एक साक्षात्कार के दौरान टिप्पणी करते हुए कहा कहा था कि सरदार पटेल को अंग्रेजी नहीं आती थी,इसलिए उन्हें प्रधानमंत्री नहीं बनाया गया। सांसद का यह बयान पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर हमला है। जिसके चलते करोड़ों सरदार पटेल समर्थकों एवं राष्ट्र प्रेमियों को आघात लगा है। कंगना रनौत के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए।तहसील प्रभारी संदीप पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर 5000 प्राथमिक विद्यालयों को मर्जर किए जाने की कार्रवाई से हजारों बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाएंगे। बरेली के शिक्षक डॉ रजनीश गंगवार पर गलत आरोप लगा कर मुकदमा किया गया है जो मौलिक अधिकारों का हनन है।इस दौरान सरदार सेना के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment