पुरानी रंजिश में मारपीट में एक कि मौत दो घायल 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज।
दो दिन पूर्व भी हुई थी मारपीट में पुलिस ने कि थी शांति भंग में चालान।
मृतक के भाई ने पड़ोसी की लड़की से 12 वर्ष पूर्व कर ली थी शादी,तभी से कई बार हो चुकी मारपीट।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के हरैया गांव की दलित बस्ती में सोमवार की रात्रि लगभग सात बजे दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर लाठी डंडा लोहे की रॉड से जमकर मारपीट हो गई जिसमें एक की मौत हो गई एवं दो गंभीर रूप से घायल हो गए
(मृतक के रोते बिलखते परिजन)
जिनकी हालत गंभीर है और सदर में इलाज चल रहा है।अजय पुत्र तिलकधारी उर्फ चुन्नू उम्र लगभग 35 साल देर शाम तहसील से शांति भंग में जमानत कराकर मनिकाडीह बाजार पहुंच कर अपने मित्र डब्लू राय के साथ शराब पीकर घर जा रहा था।

(मौत के बाद गांव में सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस)
जिस रास्ते से आने जाने का विवाद था उसी रास्ते से अजय और डब्लू जा रहे थे कि शैलेश पुत्र रामवृक्ष एवं उसके परिजन दर्जनों की संख्या में लोग लाठी डडा लोहे की रॉड लेकर अजय पर टूट पड़े और हमला बोल दिए। इस दौरान डब्लू राय ने कुछ बचाव जरूर किया पर उन्हें भी जब चोट लगी तो वह वहां से भाग चले।

(मृतक के घर पर पसरा रहा सन्नाटा)
इस दौरान अजय को बुरी तरह से चोटे आई जब अजय के परिजन बीच बचाव को संदीप पुत्र तिलकधारी उर्फ चुन्नू उम्र लगभग 30 साल एवं संदीप की पत्नी मन्जू उम्र 28 साल को बुरी तरह से मार पीट कर घायल कर दिया जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक अजय को सर में गंभीर चोटे आने से काफी रक्तस्राव होने पर सदर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

(मृतक अजय कुमार की फाइल फोटो)
पुलिस ने अजय की पत्नी माया देवी की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।जिसमें शैलेश पुत्र रामवृक्ष,देवआशीष पुत्र राजेश,आशीष पुत्र हरिश्चन्द्र, राजेश पुत्र रामवृक्ष, साधु उर्फ शैलेंद्र पुत्र रामवृक्ष, चंद्रेश पुत्र बलकरन,राजू पुत्र बलकरन,सुरेंद्र पुत्र जयकरन, डब्लू पुत्र जयकरन,सुनैना पत्नी सुरेंद्र,विजेन्द्र पुत्र चैतू के खिलाफ विभिन्नधराओं में पुलिस मुकदमा दर्ज कर दो पुरुष एक महिला को हिरासत में ले लिया है।
(प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर जीतेंद्र बहादुर सिंह)
इस संबंध में जीयनपुर प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बहादुर ने बताया कि उसकी पत्नी के तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और तीन को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

No comments:
Post a Comment