Tuesday, June 24, 2025

श्री सन्यासी संस्कृत महाविद्यालय रजादेपुर में क्लर्क की नियुक्ति में धांधली की शिकायत।

श्री सन्यासी संस्कृत महाविद्यालय रजादेपुर में क्लर्क की नियुक्ति में धांधली की शिकायत।

डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक को जांच कर कार्रवाई करने का दिया निर्देश।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और आईजीआरएस पोर्टल पर श्रीसन्यासी संस्कृत महाविद्यालय रजादेपुर में फर्जी तरीके से क्लर्क की नियुक्ति की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक आजमगढ़ को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश से विद्यालय कर्मचारियों में हड़कंप मचा है। जीयनपुर कोतवाली के बरहपुर निवासी अखिलेश दुबे ने मुख्यमंत्री और आईजीआरएस पोर्टल पर 3 जून 2025 को की गई शिकायत में कहा है कि श्री सन्यासी संस्कृत महाविद्यालय रजादेपुर में क्लर्क की नियुक्ति में मानक की खुलेआम अनदेखी की गई है। फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों के आधार पर नियम विरुद्ध नियुक्ति की गई है। नियुक्त क्लर्क महीने में एक दो ही दिन आती हैं। फर्जी हस्ताक्षर से दशकों से सरकारी खजाने से भुगतान लिया जा रहा है। कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। नियम विरुद्ध की गई नियुक्ति को निरस्त करते हुए किए गए भुगतान को सरकारी खजाने में जमा कराया जाना जनहित में आवश्यक है। अखिलेश कुमार दुबे द्वारा की गई शिकायत को संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी ने 12 जून 2025 को जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी के निर्देश से कई लोगों पर कार्रवाई की तलवार लटकने लगी है।

No comments:

Post a Comment