मैंकू यादव की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का राड पुलिस ने किया बरामद।
अश्विनी हत्याकांड के मुख्य आरोपित मैकू यादव को रिमांड पर लेकर पुलिस कर रही थी तहकीकात।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के नरहन गांव में 28 मार्च को प्रॉपर्टी डीलर अश्विनी चौहान की हुई हत्या के मुख्य आरोपित मैकू यादव उर्फ रामचंद्र यादव को न्यायालय से रिमांड पर लेकर कई दिनों से तहकीकात कर रही थी। रविवार को पुलिस ने घटना स्थल से हत्या में प्रयुक्त लोहे की राड़ को बरामद कर लिया।जीयनपुर कोतवाली के नरहन गांव में 28 मार्च को चुनाव लड़ने के विवाद को लेकर भरौली निवासी अश्विनी चौहान की उसके दोस्तों ने साजिश कर लाठियां से पीट-पीटकर मार डाला था। मैंकू यादव इस हत्या का मुख्य आरोपित है। उस पर जीयनपुर और मुबारकपुर थाने कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। मृतक अश्विनी चौहान की मां शिवकुमारी ने मैंकू यादव ग्राम भरौली और गौरव सिंह निवासी छपरा सुलतानपुर कोतवाली जीयनपुर के विरुद्ध 3 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे की जांच थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह को सौंपी गई थी। जांच के दौरान इस मामले में शिवम यादव खतीबपुर,अनुराग यादव खतीबपुर,आकाश यादव निवासी दाउदपुर,विकास यादव उर्फ शेरा यादव दाउदपुर,आशीष यादव निवासी बागखालिस कोतवाली जीयनपुर,अमित यादव चक अमरोला,सरफुद्दीन गागेपुर थाना रौनापार,सौरव उर्फ करिया मनचोभा कोतवाली आजमगढ़ और दो अज्ञात लोगों का नाम सामने आया। पुलिस ने आरोपित शिवम और गौरव सिंह को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। जबकि 20 अप्रैल को लाटघाट के पास सरफुद्दीन और सौरभ यादव मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिए गए। बावजूद इसके मुख्य आरोपित पुलिस की पकड़ से दूर था। मुख्य आरोपित पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था।पुलिस टीम को चकमा देते हुए मैकू यादव ने मऊ जनपद के सीजेएम न्यायालय में सरेंडर कर दिया था।न्यायालय से रिमांड पर लेकर जीयनपुर पुलिस हत्या के बाबत पूछताछ कर रही थी। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मैंकू यादव की निशानदेही पर घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त लोहे की राड़ बरामद कर लिया गया।इस दौरान चौकी इंचार्ज अजमतगढ़ अजय कुमार यादव सहित पुलिस बल मौजूद रही।
No comments:
Post a Comment