Wednesday, April 23, 2025

जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड बनाने में वसूली का आरोप।

जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड बनाने में वसूली का आरोप।

भारत रक्षा दल ने एसडीएम सगड़ी को सौंपा ज्ञापन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड बनवाने में तहसील से लेकर ब्लॉक के कर्मचारियों द्वारा की जा रही अवैध वसूली के विरोध में बुधवार को भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी सगड़ी के कार्यालय पर प्रदर्शन कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।भारत रक्षा दल के नगर पंचायत जीयनपुर के अध्यक्ष डॉ0.महेंद्र नाथ के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने अपनी मांग पत्र में कहा कि वर्तमान समय में स्कूलों में दाखिले के समय रजिस्ट्रेशन और अपार आईडी के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है। आधार कार्ड बनवाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है। इन दोनों प्रमाण पत्र को बनवाने की प्रक्रिया में लोगों को गांव के सेक्रेटरी,प्रधान,तहसील कार्यालय और ब्लॉक कार्यालय का चक्कर लगाने में काफी परेशानी करनी पड़ रही है।अवैध वसूली के चलते कर्मचारी भी कामों को लटका रहे हैं। बिना पैसा दिए ना तो तहसील के कर्मचारी न ही  ब्लॉक कर्मी फाइल आगे बढ़ा रहे हैं। एक जन्म प्रमाण पत्र बनाने में 3 महीने से लेकर 4 महीने तक आम जनता को दौड़ाया जा रहा है। उपजिलाधिकारी सगड़ी पंकज दीक्षित को मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि जन्म प्रमाण पत्र को आसानी से आम जनता को उपलब्ध कराने के लिए ब्लॉक या तहसील पर शिविर लगाया जाए ताकि एक ही जगह पर सारे कागजात जनता से जमा कर उन्हें प्रमाण पत्र सुगमता से जारी किया जा सके। एसडीएम ने कार्यकर्ताओं को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन सौंपने के दौरान दिनेश मणि त्रिपाठी, सूबेदार चौहान, कृष्ण वर्मा, अबरार अहमद,वीरेंद्र विश्वकर्मा, लवकुश जायसवाल,कमलेश कनौजिया,हाजी अनवार और अनिल राजभर मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment