Wednesday, April 23, 2025

विद्यालय के वाहन चालक को मनबढ़ युवक ने लाठी डंडे से पीटा,मुकदमा दर्ज।

विद्यालय के वाहन चालक को मनबढ़ युवक ने लाठी डंडे से पीटा,मुकदमा दर्ज।

एक अन्य युवक को भी मारपीट कर थूक चटाने का आरोप। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सुखपुर मसोना स्थित एक विद्यालय के वाहन चालक को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल करने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ बुधवार को मारपीट सहित एससी एसटी का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपित पर एक अन्य युवक से मारपीट कर थूक चटाने का आरोप लगाया है।जीयनपुर कोतवाली के बेलसर जमीन बेलसर निवासी विजय प्रताप ने जीयनपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह सुखपुर मसोना में स्थित एक निजी विद्यालय का वाहन चलाता है। मंगलवार को में विद्यालय के बच्चों को उनके घर छोड़कर वापस लौट रहा था। इस बीच सुखपुर मसोना निवासी गोवर्धन यादव मेरी गाड़ी को रोककर मां बहन की गाड़ी देने लगा। जाति  सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी डंडे से मारने पीटने लगा। उसने जान मारने की धमकी भी दिया। इसी क्रम में जीयनपुर कोतवाली के समुंदपुर गांव निवासी मन्नान ने भी  तहरीर देकर उक्त युवक पर लाठी डंडे से मारपीट कर घायल करने और थूक चटाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों मामले में मारपीट सहित एससी एसटी का मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश कर रही है।

No comments:

Post a Comment