पहलगाम में मारे गए हिंदुओं के आत्मा की शांति के लिए जीयनपुर में निकाला गया केंडिल मार्च।
पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग निकला कैंडल मार्च ।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में जीयनपुर बाजार में गुरुवार को कैंडल मार्च निकाला गया।जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में दर्जनो से ज्यादा लोगों की मौत से पूरे देश में आक्रोश फैल गया। हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने को कैंडल मार्च निकाला गया और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे कश्मीर देश के गद्दारों को गोली मारो इसमें आतंकी हमले की कड़ी निंदा की गई। इसमें बाजार के लोगों ने चौक पर दो मिनट का मौन रखा और शोक सभा कर नगर वासियों ने प्राचीन शिव मंदिर से शान्ति पूर्वक पुलिस सुरक्षा के बीच मोमबत्ती जलाकर आक्रोश जताते हुए सती पोखरा पर लोगों ने श्रद्धांजलि दी और कहा कि भारत में रह रही देशविरोधी ताकतों पर भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। लोगों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा लोगों ने कहा कि इस आतंकी घटना के विरोध में देश एकजुट है। आतंकवादियों को पनाह दे रहे देश के गद्दारों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।इस दौरान अंजना सिंह,ज्ञानेंद्र मिश्रा,संजीव राय,मनीष चौरसिया, आलोक चौरसिया,नितेश जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment