जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने वेयरहाउस का किया निरीक्षण।
जिलाधिकारी आजमगढ़ ने सगड़ी वी,वी पैड वेयरहाउस का निरीक्षण कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर निर्मित वी वी पैड वेयरहाउस का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण कर निर्वाचन कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।शनिवार को दिन में 1:30 बजे जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार द्वितीय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने सगड़ी तहसील पर निर्मित वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य द्वार का ताला खोलकर सीसी कैमरा सहित परिसर की साफ सफाई व सुरक्षा के साथ तैनात कर्मचारियों के विषय में विस्तृत जानकारी एसडीएम सगड़ी पंकज दीक्षित से ली वहीं सहायक निर्वाचन अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव को साफ सफाई सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा, सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे, पुलिस क्षेत्राधिकारी सगड़ी शुभम तोदी,एसआई धनंजय सिंह सहित निर्वाचन लाल जी श्रीवास्तव रविंद्र यादव,स्नेहिल राय सहित दर्जनों की संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment