Wednesday, March 12, 2025

कोतवाल के नेतृत्व में जीयनपुर में निकला फ्लैग मार्च।

कोतवाल के नेतृत्व में जीयनपुर में निकला फ्लैग मार्च।

फ्लैग मार्च कर पुलिस ने जीयनपुर,अजमतगढ़ में सुरक्षा का दिया भरोसा।

प्रेम व सौहार्द पूर्वक त्यौहार मनाने की अपील।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर व अजमतगढ़ कस्बा में जीयनपुर कोतवाल के नेतृत्व में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च कस्बा वासियों को दिया सुरक्षा का भरोसा प्रेम व सौहार्द पूर्वक होली त्यौहार मनाने की अपील।बुधवार की देर शाम 5:00 बजे  जीयनपुर कोतवाल जीतेंद्र बहादुर सिंह ने पुलिस बल के साथ जीयनपुर कोतवाली परिसर में एकत्रित होकर फ्लैग मार्च निकाला जीयनपुर,अजमतगढ़ और चुनहवा मुख्य मार्ग पर पुलिस के जवानों के साथ फ्लैग मार्च करते हुए कस्बा वासियों को माइक से अलाउंस कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया वही रमजान माह व होली के त्यौहार को शांतिपूर्ण प्रेम व भाईचारे के साथ मनाने की अपील की इस दौरान जीयनपुर,अजमतगढ़,चुनहवा मार्ग सहित कस्बा में भ्रमण किया गया।जिसमें मुख्य रूप से एस एस आई रविंद्र यादव,एस आई नीलमणि सिंह,एस आई राणा प्रताप,एस आई सन्तोष सिंह,चौकी प्रभारी अजमतगढ़ अजय कुमार यादव,एस आई मनोज सिंह सहित पुलिस के दर्जनों की संख्या में जवान शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment