अभियान में बिजली के 98 बकायेदारों का कटा कनेक्शन।
14 उपभोक्ताओं का बढ़ाया गया विद्युत अधिभार,चार लाख की वसूली।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी विद्युत उपखंड जीयनपुर के अधिशासी अधिकारी राजू कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को विद्युत बिल के बड़े बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाकर 98 लोगों का कनेक्शन काटा गया। 14 उपभोक्ताओं के घरेलू कनेक्शन को कमर्शियल किया गया। अभियान में चार लाख 15 हजार की वसूली भी की गई।विद्युत उपकेंद्र जीयनपुर के बिजली के बड़े बकायेदारों के खिलाफ लगातार वसूली अभियान चल रहा है। कनेक्शन होने से लेकर अब तक बिल की अदायगी ना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं। उपखंड की प्रमुख बाजार अजमतगढ़,लाटघाट,अंजान शहीद और नगर पंचायत जीयनपुर के बड़े बकायेदारों से मंगलवार को चार लाख पंद्रह हजार की वसूली की गई। बकाया धनराशि जमा ना करने पर 98 उपभोक्ताओं का कनेक्शन विच्छेद किया गया। साथ ही 14 लोगों का अधिभार बढ़ाया गया। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी राजू कुमार ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है लोगों को छूट भी प्रदान की गई है। इसके बावजूद भी कुछ उपभोक्ताओं द्वारा बिजली का बिल नहीं जमा किया जा रहा है। जिसके चलते उनका कनेक्शन काटा जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से तत्काल बिल जमा कर उत्पीड़न से बचने की अपील की है। मंगलवार को चले अभियान में जेई अनुराग सिंह,रमाकांत यादव,सत्येंद्र कुमार सहित विभाग के अन्य कई कर्मचारी शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment