जन प्रतिनिधि ईमानदारी से एक घंटे समय दे तो बदल जाएगी ग्राम सभाओं की सूरत::मनीष मिश्रा
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के खंड विकास अजमतगढ़ सभागार में ब्लॉक प्रमुख व खंड विकास अधिकारी ने ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ की बैठक।बैठक में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा ने कहा कि जनप्रतिनिधि अगर ईमानदारी से 24 घंटे में एक घंटे का समय भी ग्राम सभाओं के विकास के लिए दे तो ग्राम सभाओं की तस्वीर बदल जाएगी। लाखों रुपये खर्च कर बनाए गए ग्राम पंचायत भवन को क्रियाशील कर दिया जाए तो गांव के लोगों को गांव में ही तमाम सुविधाएं मिल जाएंगीं। मंगलवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित ग्राम प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्यों और कर्मचारियों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि अधिकांश गांव में आर आर सी केंद्र बनाए गए हैं। कर्मचारी भी तैनात हैं। यदि उन्हें क्रियाशील कर दिया जाए तो गांव से काफी गंदगी समाप्त हो जाएगी और लोगों को बीमारियों से निजात मिलने लगेगी। एडीओ पंचायत सुभाष चन्द्र शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में सबसे बड़ी समस्या जन्म प्रमाण पत्र जारी करने की है। इसको लेकर आम आदमी दर-दर भटक रहा है। जन्म प्रमाण पत्र का काम ग्राम सभाओं से ही होना है। ग्राम सभा के लोग यदि सक्रिय हो तो यह काम अत्यंत सहज हो जाएगा।वही खंड विकास अधिकारी जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि सरकार की योजनाओं को ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम पंचायत के लोगों को बतायें जिससे गांव के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकें। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप नारायण सिंह, जिला पंचायत सदस्य सूर्यनाथ यादव,महाप्रधान अर्जुन कुमार,प्रधान अरुण श्रीवास्तव,यशवंत सिंह सोनू,राजेंद्र यादव,मनोज चौरसिया,दिनेश यादव,आफताब आलम, वसीम खान,महफूज खान,महमूद अहमद,रामशरन यादव,सुभाष राजभर,अंशुमान यादव ने भी अपना अभिमत व्यक्त किया।इस दौरान खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्रा ने सभी कर्मचारियों से सरकार की योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के प्रति सजग किया।
No comments:
Post a Comment