Tuesday, February 11, 2025

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी भाजपा अजमतगढ़ मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में कंजरा दिलशादपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनायी गयी। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व जिला महामंत्री दिवाकर सिंह ने कहा कि जनसंघ की स्थापना में स्व.उपाध्याय की अहम भूमिका रही। आज भाजपा चरम पर है तो उसमें उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।आज उनको नमन करके हम गौरवान्वित हो रहे है। मंडल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने संचालन करते हुए कहा कि आज हम देश स्तर पर पहचान बनाये है तो सारी देन इनकी है। उन्होंने पूरा जीवन भाजपा को संवारने में लगा दिया। तमाम कठिनाईयों के बाद भी लोकसेवा के कार्य में अग्रणी भूमिका निभाते रहे।हम उनके ॠणी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भानु प्रताप सिंह ने किया।इस अवसर पर शिवबचन यादव,अर्जुन गोड़, जीतेन्द्र सिंह,आशुतोष सिंह, आशुतोष उपाध्याय,विशाल सिंह,अंकुर सिंह,राकेश सिंह, राममिलन चौहान,जगदम्बा सिंह, कुलदीप गोड़ आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment