Friday, January 10, 2025

आपदा राहत के लिए कुटुंब रजिस्टर की नकल में की छेड़खानी।

आपदा राहत के लिए कुटुंब रजिस्टर की नकल में की छेड़खानी।

मृतक पिता और पुत्र की उम्र में 6 साल का अंतर।

उपजिलाधिकारी ने बताया कि जांच कर दर्ज होगा मुकदमा।

सचिव व एडीओ पंचायत को उप जिलाधिकारी ने पत्रावली के साथ किया तलब।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बनकटिया निवासी बुजुर्ग की मौत पर आपदा राहत के लिए कुटुंब रजिस्टर की नकल में की छेड़खानी पिता और पुत्र की उम्र में 6 साल का अंतर उपजिला धिकारी सगड़ी ने सचिव व एडीओ पंचायत को किया तलब उपजिलाधिकारी ने जांच कर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराने के दिया निर्देश। आपदा राहत के पांच लाख रुपए पाने के लिए अजीबो गरीब मामला प्रकाश में आया है पिता और पुत्र की उम्र में मात्र 6 साल का अंतर पाया गया बनकटिया निवासी प्रभु सोनकर ने अपने पिता कुमार सोनकर की मौत के बाद सगड़ी तहसील पर आपदा राहत के लिए आवेदन किया जिसमें कुटुंब रजिस्टर की नकल में पिता और पुत्र की उम्र में मात्र 6 साल का अंतर रहा मामला संदिग्ध होने पर सगड़ी उप जिला अधिकारी नरेंद्र कुमार गंगवार ने आरके अनिल कुमार को जांच के लिए निर्देशित किया। वहीं अजमतगढ़ एडीओ पंचायत को कुटुंब रजिस्टर सहित सगड़ी तहसील पर बुलाया किंतु एडीओ पंचायत के नहीं होने पर सचिव अच्युतानंद त्रिपाठी कुटुंब रजिस्टर की नकल लेकर पहुंचे जिसमें प्रथम दृष्टया कुटुंब रजिस्टर में मृतक कुमार की जन्म तिथि 1966 ओवरराइटिंग कर बदली गई प्रतीत हुई वहीं आधार कार्ड में कुमार की जन्मतिथि वर्ष 1947 रही इसके बाद उप जिला अधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार ने प्रथम दृश्यता कुटुंब रजिस्टर की नकल में छेड़खानी कर आपदा राहत पाने के लिए धोखाधड़ी का मामला पर सचिव व एडीओ पंचायत को तलब किया और स्पष्टीकरण मांगा वहीं उक्त प्रार्थना पत्र को निरस्त करने के साथ ही आपदा राहत पाने के लिए कूटरचित कागजों को संलग्न कर उम्र छिपाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए आपदा आरके अनिल कुमार को धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत करने के लिए निर्देशित किया

No comments:

Post a Comment