ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने अजमतगढ़ चौकी का किया निरीक्षण।
व्यापारियों के साथ बैठक कर नाइट विजन कैमरा लगाने के लिए किया प्रेरित।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ चौकी का ग्रामीण पुलिस अधीक्षक चिराग जैन ने औचक निरीक्षण किया चौकी पर साफ सफाई व फाइलों के रखरखाव का दिया निर्देश व्यापारियों के साथ बैठक कर नाइट विजन कैमरा लगाने के लिए किया प्रेरित।शुक्रवार की शाम को आजमगढ़ ग्रामीण पुलिस अधीक्षक चिराग जैन ने अजमतगढ़ चौकी का निरीक्षण किया जिसमें परिसर सहित शौचालय का भ्रमण कर साफ सफाई के लिए निर्देशित किया वहीं चौकी पर नए कानून को लेकर रजिस्टर व फाइलों का निरीक्षण जनसुनवाई के साथ विवेचना में लम्बित मुकदमों का निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।चौकी परिसर सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण कर अजमतगढ़ चौकी इंचार्ज अजय कुमार यादव से जानकारी ली और साफ सफाई व फाइलों के रखरखाव के लिए निर्देशित किया वहीं व्यापारियों और क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर अजमतगढ़ कस्बा व अन्य स्थानों पर नाइट विजन कैमरा लगाने के लिए प्रेरित किया। अजमतगढ़ ताल सलोना में प्रवासी पक्षियों के शिकार को लेकर जानकारी ली और शिकार नहीं करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मुख्य रूप से सीओ सगड़ी शुभम तोदी, प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर जितेंद्र बहादुर सिंह,अजमतगढ़ चौकी इंचार्ज अजय कुमार यादव,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय साहनी,पारितोष जायसवाल, सोहराब आलम,अभिषेक राय,अनिल राजभर,फागू सोनकर,कन्हैया अग्रवाल,प्रिंस साहनी, सतीश राय,सोमनाथ,धर्मेंद्र सोनकर,बहादुर सोनकर सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment