जीयनपुर कोतवाल ने बैंकों में आपात सुरक्षा की जांची हकीकत।
मिली खामियां,दुरुस्त करने का निर्देश।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह ने गुरुवार की सुबह लगभग 11:30 बजे जीयनपुर स्थित कई बैंकों में लगी आपातकालीन सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली और बैंकों के सामने खड़ी दो पहिया व चार पहिया वाहनों को सही जगह पर खड़ी करने की हिदायत दी। बंद सीसी कैमरों को तुरंत चालू करने का निर्देश दिया तो वहीं जीयनपुर के कई बैंकों में बिना कार्य के आने जाने वाले लोगों की खास तौर पर निगरानी की जाये और उचक्को के द्वारा उपभोक्ताओं को ठगने की आए दिन शिकायत मिलती है और बैंक के उपभोक्ता अक्सर ठगी के शिकार हो जाते हैं। जिसके लिए बैंकों में सीसी कैमरे,आपातकाल के लिए इमरजेंसी अलार्म की भी व्यवस्था की गई है। गुरुवार को भारतीय स्टेट बैंक जीयनपुर, यूनियन बैंक जीयनपुर,इंडियन बैंक जीयनपुर सहित कई बैंक की सुरक्षा की हकीकत जाना। बैंकों के सीसी कैमरे, आपातकाल के लिए लगे सायरन और बैंक में तैनात कर्मचारियों व बैंक की सुरक्षा में तैनात गार्डो की जानकारी ली।
No comments:
Post a Comment