वरासत के 16 साल बाद किसकी पुत्री को लेकर होगी खुली बैठक।
मामला पहुंचा उपजिलाधिकारी के पास एडीओ पंचायत से मांगी आख्या।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के सराय सागर मालटारी गांव में वरासत के 16 साल बाद किसकी पुत्री को लेकर होगी खुली बैठक मामला पहुंचा उपजिलाधिकारी के पास एडीओ पंचायत से मांगी आख्या। गुरुवार को पैतृक संपत्ति को लेकर वरासत के 16 साल बाद किसकी पुत्री को लेकर होगी शुक्रवार को खुली बैठक पर उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार को सराय सागर मालटारी निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र अकालू सिंह ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पिता के जीवन काल में बड़े भाई धर्मेंद्र सिंह के विवाह के बाद मृत्यु हो गई। जिनका विवाह नागवंती देवी के साथ हुआ था। जिसके पास कोई संतान नहीं थी बड़े भाई की मृत्यु हो जाने के बाद पिता व परिवार के सभी लोगों की सहमति से नागवंती देवी की शादी छोटे भाई हरेंद्र सिंह से कर दी गई जिसके पास तीन पुत्री आराधना,साधना व तन्नू पुत्रीगण हरेंद्र सिंह है व एक पुत्र डब्बू सिंह उर्फ अरविंद सिंह हैं वही पिता के मृत्यु के बाद वर्ष 2008 में प्रार्थी के भाई भूपेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह व देवेंद्र सिंह के नाम से वरासत हो चुकी है। वरासत के 16 साल बाद पुत्री आराधना सिंह को मृतक बड़े भाई धर्मेंद्र सिंह की पुत्री साबित करने के लिए खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्रा को प्रार्थना पत्र देने पर खंड विकास अधिकारी के निर्देश पर गांव में शुक्रवार को एडीओ पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा की देखरेख में खुली बैठक बुलाई गई है। वहीं देवेंद्र सिंह ने उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर जांच कर उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई जिस पर उपजिलाधिकारी ने एडीओ पंचायत से आख्या मांगी है।
No comments:
Post a Comment