Saturday, December 21, 2024

अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सगड़ी को सौंपा।

अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सगड़ी को सौंपा।

गृह मंत्री के बयान से आहत अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर गृह मंत्री के बयान से आहत अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी सगड़ी को सौंपा पत्रक देकर गृह मंत्री अमित शाह के विरुद्ध एफआईआर पंजीकृत करने व संवैधानिक गृह मंत्री पद से बर्खास्त करने व संसद सदस्यता समाप्त करने की मांग। शनिवार की दोपहर में सगड़ी अधिवक्ता सुर्यभान सरोज के नेतृत्व में दर्जनों अधिवक्ताओं ने भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पर 18 दिसंबर को संसद में अमित शाह के बयान से आहत होकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार को सौंपा पत्रक में अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत गृह मंत्री अमित शाह ने अपराध किया है। ऐसी दशा में अमित शाह के विरुद्ध विधिक रूप से दंडात्मक कार्रवाई करते हुए देश के गृह मंत्री के संवैधानिक पद से तत्काल बर्खास्त करने और संसद सदस्यता समाप्त करने की मांग की इस दौरान सुर्यभान सरोज ने कहा कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं को गृह मंत्री ने आहत किया है। इस दौरान मुख्य रूप से सूर्यभान यादव,चंद्रिका यादव,सुदामा राम,रवि कुमार गौतम,रविंद्र कुमार गौतम,राधेश्याम यादव, नासिर खान,सुशील कुमार, संतोष कुमार,कामरान खान, संजय कुमार,हरिकेश,अजीत कुमार,इंद्र भूषण, मनशा यादव सहित दर्जनों की संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment