विदेश से कमाकर लौटे युवक को लगीं गोली हालत गंभीर दो को हिरासत में लेकर जांच में जुटी पुलिस।
कहासुनी व मार-पीट चली गोली एक की हालत गंभीर पिता की तहरीर पर तीन पर दर्ज हुआ मुकदमा।
गांव में पीएसी तैनात पसरा सन्नाटा आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस दे रही दबीश।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के समुद्रपुर गांव में विदेश से कमाकर लौटे युवक को लगीं गोली हालत गंभीर कहासुनी व मार-पीट में चली गोली एक की हालत गंभीर पिता की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने तीन पर दर्ज किया हत्या के प्रयास का मुकदमा गांव में पीएसी तैनात पसरा सन्नाटा,दबिश देकर पुलिस ने दो को हिरासत में लेकर जांच में जुटी।शनिवार की सुबह 9:00 बजे समुन्द्रपुर ग्राम पंचायत के आलमपुर चकमार्ग के समीप गेंहू के खेत में पूर्व में शराब पीने को लेकर हुए विवाद में कहा सुनी व मार-पीट के दौरान नदीम पुत्र निसार निवासी समुन्द्रपुर के दाहिने हाथ में गोली लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व परिजनों ने आनन-फानन में 108 नम्बर एम्बुलेंस से अजमतगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गये जहां से डॉक्टर ने आजमगढ़ मंडलीय चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया नदीम की हालत गंभीर बनी हुई। वहीं पर पिता निसार अहमद ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका पुत्र एक माह पूर्व सऊदी से कमाकर घर आया हुआ था जिस पर अभिषेक यादव पुत्र नंदा यादव निवासी समुन्द्रपुर ने नदीम से एक मोबाइल जर्सी और एक लाख रुपए मांगे नहीं देने पर गोली मारने का आरोप अभिषेक यादव व भाई अजय यादव और पिता नंदा यादव पर लगायाजीयनपुर पुलिस ने धारा 109,308(5),115(2) में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपितों के घर पर में दबिश देकर पकड़ने में जुटी रही। मौके पर सीओ सगड़ी शुभम तोदी जीयनपुर कोतवाल जीतेंद्र बहादुर सिंह सहित जीयनपुर एस आई अभिषेक यादव विजय सिंह गौड़ मौजूद रहे। दो वर्गों के बीच विवाद को लेकर गांव में पीएसी और पुलिस के जवान तैनात रहे वहीं गांव में सन्नाटा पसरा रहा।वही जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो को हिरासत में लेकर जांच में जूटी रही।
No comments:
Post a Comment