Sunday, December 8, 2024

सेंट जेवियर्स जीयनपुर विद्यालय पर समारोह पूर्वक मनाया गया वार्षिकोत्सव।

सेंट जेवियर्स जीयनपुर विद्यालय पर समारोह पूर्वक मनाया गया वार्षिकोत्सव।

बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति कर सभी को किया मंत्रमुग्ध।

एडीएम वित्त व ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने समारोह का किया शुभारंभ।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कस्बा में स्थित सेंट जेवियर्स विद्यालय पर समारोह पूर्वक मनाया गया वार्षिकोत्सव छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति कर सभी का मन मोह लिया एडीएम वित्त व ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने समारोह का किया शुभारंभ।शनिवार की देर शाम को सेंट जेवियर्स विद्यालय जीयनपुर पर समारोह पूर्वक वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रामीण पुलिस अधीक्षक चिराग जैन व एडीएम वित्त आजाद भगत सिंह और पूर्व विधायक वंदना सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया छात्र-छात्राओं ने गणेश वंदना और सरस्वती गान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की वहीं छात्र-छात्राओं ने वृद्धाश्रम आज की विसंगतियों पर प्रहार किया तो वहीं धरती कहे पुकार के कृषि में रासायनिक उर्वरकों की क्षमता पर कार्यक्रम कर सभी का मन मोह लिया इस दौरान सोशल मीडिया का संदेश मोबाइल का उपयोग कम करें सहित पंजाबी नित्य, बिहू नृत्य, राजस्थानी लावनी,बिहारी संग,सालसा,कठपुतली नृत्य व 1857 का विद्रोह के साथ खेल में पिरामिड कराटे,स्केटिंग का प्रदर्शन कर बच्चों ने अपनी क्षमता का लोहा मनवाया तो वही अयोध्या में भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव से लेकर लंका विजय कर राज्याभिषेक का प्रस्तुति देकर सभी को भाव विभोर कर दिया इस दौरान सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्रा व अभिभावक के साथ-साथ क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे विद्यालय के डायरेक्टर संजय पाठक ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया और सभी का आभार व्यक्त किया जिनमें मुख्य रूप से संतोष सिंह टीपू, मनीष मिश्रा उर्फ पिंटू, प्रधानाचार्य संजय राय, रामाश्रय राय,हुमा परवीन,हीना देसाई,राजेश जायसवाल सहित क्षेत्र के सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment