समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश:जिलाधिकारी
डीएम के आने की सूचना से फरियादियों की लगी रही भीड़।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर शनिवार को संपूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने संपूर्ण तहसील समाधान दिवस पर पहुंचे फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं सगड़ी तहसीलदार और नायब तहसीलदार फरियादियों को जिलाधिकारी तक पहुंचाने और सम्पूर्ण समाधान दिवस को सफल बनाने के लिए जी जान से लगे रहे। इस दौरान कुल 131 प्रार्थना पत्र पड़े जिनमें से दस का निस्तारण मौके पर कर दिया गया जमीन नाली वरासत आदि के शिकायती प्रार्थना पत्र सबसे ज्यादा आए जहां राजस्व के सबसे ज्यादा प्रकरण को देखा गया इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी मामले तहसील दिवस पर आए हैं। उनको टीम बनाकर शासन के मंसा के अनुसार समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारित किया जाए और फरियादियों की शिकायतों को ध्यान में रखकर प्राथमिकता के आधार पर शिकायतों को निस्तारण किया जाए लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।वही नुरुल हुदा द्वारा शिकायत की गई की कंधरापुर में गाटा संख्या 896/ 0216 हेक्टेयर चंद्रपुर में बैनामा सुदा जमीन है। जिस पर काबिज दाखिल होने के बाद कुछ दबंगों द्वारा अवैध तरीके से हमारी जमीन पर कब्जा नहीं करने दिया जा रहा है। जबकि उसके लिए करीब दो साल से लगातार थाना से लेकर तहसील का चक्कर लगा रहे हैं। पर कोई सुनवाई नहीं होने की शिकायत की जिलाधिकारी ने तत्काल उक्त भूमिधरी को खाली कराकर नुरुल हुदा को सौंपने का थाना प्रभारी कंधरापुर को निर्देशित किया। वही संतोष चौरसिया जीयनपुर द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बिजली की समस्या को लेकर कहा कि मेरा समस्त बिल बकाया भुगतान करने के बावजूद विद्युत विभाग द्वारा आठ हजार रुपये का बिल बनाकर दे दिया गया है। जबकि समस्त बिल का भुगतान पूर्व में ही किया जा चुका है इसके बावजूद बिल और मीटर सही होने के बाद भी बिल अधिक लिया जा रहा है।वही नारायणपुर रसूलपुर की विमला देवी ने रास्ते पर एक साल से अवैध रूप से कब्जा कर अतिक्रमण कर लेने का प्रार्थना पत्र दिया बताया कि जिस पर लोग आए दिन मारपीट करते रहते हैं और पुलिस द्वारा कई बार शिकायत करने के बाद कोई सुनवाई नहीं होने की शिकायत की गई। सगड़ी सम्पूर्ण समाधान दिवस में कल 131 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें राजस्व 89, पुलिस 14, विकास 7, स्वास्थ्य 1, शिक्षा 1, पूर्ति 2 व अन्य 17 प्रार्थना पत्र पड़े मौके पर 10 का निस्तारण किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार, तहसीलदार विवेकानंद दूबे, क्षेत्राधिकारी सगड़ी शुभम तोदी,सीएमओ डॉ अशोक कुमार,अनूप शाही,अलका मौर्य,इंद्रजीत यादव,जितेंद्र मिश्रा सहित दर्जनों की संख्या में जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment