Tuesday, December 17, 2024

उपजिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पंचायत अजमतगढ़ में हटवाया गया अतिक्रमण।

उपजिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पंचायत अजमतगढ़ में हटवाया गया अतिक्रमण।

दुकानदारों को दी गई हिदायत अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा की अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई::अलका मौर्य ईओ

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ बाजार में मंगलवार को चार बजे चला नगर पंचायत का बुलडोजर एसडीएम सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार ने पृथ्वीराज प्रजापति के प्रार्थना पत्र कार्यवाही करते हुए नायब तहसीलदार सगड़ी व अधिशासी अधिकारी अजमतगढ़ को निर्देश दिया की सरकारी रोड और नालियों पर किए गए अतिक्रमण को मुक्त कराया जाये। एसडीएम सगड़ी के निर्देश का पालन कराते हुए नायब तहसीलदार सगड़ी विवेकानंद व अधिशासी अधिकारी अजमतगढ़ अलका मौर्य ने शाम चार बजे पुलिस बल के साथ अजमतगढ़ नगर पंचायत में अतिक्रमण हटाने पहुंचे इस दौरान अतिक्रमणकारी अपना-अपना सामान लेकर भागते नजर आए। रसराज स्वीट हाउस दुकान के मालिक पृथ्वीराज प्रजापति ने काफी दिन पूर्व उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार को प्रार्थना पत्र देकर दुकान के सामने किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए गुहार लगाई थी। नगर पंचायत से लेकर मछली मार्केट और गोगा साव,भिखी साव तक किये गए अतिक्रमण को हटवाया गया। एसडीएम सगड़ी के निर्देश पर नगर पंचायत अजमतगढ़ द्वारा अतिक्रमणकारियों को रोड और नाली खाली करने को लेकर नगर पंचायत में लाउडस्पीकर से अलाउंस भी कराया गया था। वही नगर पंचायत कर्मियों के माध्यम से लोगों से कई बार अतिक्रमण हटा लेने को कहा गया।इसके बावजूद रोड और नाली से अतिक्रमण नहीं हटाया गया। मंगलवार को नायब तहसीलदार विवेकानंद और अधिशासी अधिकारी अलका मौर्य व नगर कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और बुलडोजर चलवाकर नाली,रोड को अतिक्रमण मुक्त कराया।इस दौरान जीयनपुर कोतवाली की पुलिस फोर्स भी मौजूद थी।

No comments:

Post a Comment