Sunday, December 15, 2024

पिता की प्रेरणा से शुरू हुआ निःशुल्क ग्रामीण चिकित्सा शिविर::डॉ0 डी.डी.सिंह

पिता की प्रेरणा से शुरू हुआ निःशुल्क ग्रामीण चिकित्सा शिविर::डॉ0 डी.डी.सिंह

निःशुल्क ग्रामीण चिकित्सा शिविर के 15 वर्ष पूरे:डॉ. डी.डी.सिंह।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के छपरा सुल्तानपुर निवासी शिशु व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ0 डी.डी. सिंह विगत 15 वर्षों से अनवरत निःशुल्क परामर्श व दवाएं शिशुओं को देते आ रहे हैं। जनपद के ख्यातिलब्ध शिशु व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डी.डी. सिंह 13 दिसम्बर 2009 से लगातार प्रत्येक रविवार को अपने पैतृक गांव छपरा सुल्तानपुर आवास पर ग्रामीण शिशुओं का इलाज कर रहे हैं। क्षेत्र के साल्हेपुर, अजगरा, हरई इस्माइलपुर, खर्रा रास्तीपुर, इमिलिया, टनकपुरा, कठरा, कोठिया, छपरा, रसूलपुर आदि गाँवों के लोग इस शिविर से लाभान्वित हो रहे हैं साथ ही दूर दराज के मरीज भी पता लगाकर पहुंचते हैं।गाँव में आज भी बहुत लोग ऐसे हैं, जो धनाभाव के कारण बच्चे बीमार पड़ने पर समुचित इलाज नहीं करा पाते। ऐसे बच्चों का इलाज कर डॉ. डी.डी. सिंह अपने को धन्य मानते हैं। बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति अभिभावक हमेशा सतर्क रहते हैं, क्योंकि ये ही घर,गाँव, जिले, प्रदेश व देश के आने वाले कल को संवारते हैं। डॉ0 डी.डी. सिंह कहते हैं कि पिताजी की प्रेरणा से यह कार्य हमने शुरू किया। आज अबोध बच्चों का इलाज कर हमें आत्म संतुष्टि मिल रही है। निःशुल्क चिकित्सा शिविर के 15 वर्ष पूरे होने पर आज पिताजी भले ही हमारे साथ नहीं हैं, लेकिन उनकी दिखाई राह मुझे हमेशा प्रेरणा देती रहेगी। डॉ. सिंह की लगन और तन्मयता के साथ एक एक मरीज की शिकायत सुनकर उचित परामर्श और दवाएं दे रहे। इस कार्य से क्षेत्रीय लोगों में हर्ष का माहौल है और लोग डॉ. डी.डी. सिंह की मुक्त कंठ से सराहना कर रहे इस अवसर पर आसपास के गाँव के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment