Thursday, November 14, 2024

सेंट जेवियर्स विद्यालय पर बाल दिवस पर आयोजित हुआ बाल मेला।

सेंट जेवियर्स विद्यालय पर बाल दिवस पर आयोजित हुआ बाल मेला।

बाल दिवस पर खेलकूद के साथ हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के सेंट जेवियर्स विद्यालय जीयनपुर पर बाल दिवस के अवसर पर बाल मेला का आयोजन किया गया बाल दिवस के अवसर पर खेलकूद सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित हुए विविध कार्यक्रम।गुरुवार को सेंट जेवियर्स विद्यालय जीयनपुर पर बाल दिवस के अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर विद्यालय के डायरेक्टर संजय पाठक व प्राचार्य संजय राय ने माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर बाल मेला का शुभारंभ किया इस अवसर पर एलकेजी से लेकर इंटर तक के छात्र-छात्राओं बालीबॉल, रस्सी खींच, खो-खो सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया वहीं छोटे बच्चों ने नृत्य कर सभी का मन मोह लिया इस दौरान बाल मेला में बच्चों ने फूल्की,चाट,चाऊमिन सहित विविध व्यंजनों का भी खूब आनंद लिया छात्र-छात्राओं ने बाल दिवस पर एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक नृत्य व सामूहिक गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया इस दौरान विद्यालय के डायरेक्टर संजय पाठक ने बाल दिवस के आयोजन और उनके महत्व पर विस्तार से चर्चा की विद्यालय के दर्जनों की संख्या में शिक्षक व शिक्षिकाओं ने बाल दिवस पर बच्चों के साथ बाल मेले का लुफ्त उठाया जिसमें। मुख्य रूप से विद्यालय के प्राचार्य संजय राय पवन सिंह आनंद सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment