Friday, November 15, 2024

शिक्षक के खाली घर से नगदी सहित जेवर चोरी दर्ज हुआ मुकदमा।

शिक्षक के खाली घर से नगदी सहित जेवर चोरी दर्ज हुआ मुकदमा।

अज्ञात पर मुकदमा दर्जकर जांच में जुटी पुलिस।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बैलबाजार में स्थित शिक्षक के खाली घर से नगदी सहित जेवर चोरी पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी लगभग पांच लाख रुपये की हुई चोरी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बासुपार बनकट गांव निवासी लुकमान अहमद खान पुत्र सुल्तान खान जीयनपुर स्थित बैल बाजार में मकान बनवा कर रहते हैं। लुकमान अहमद खान मौलाना इंटर कालेज अंजान शहीद और उनकी पत्नी नुसरत आफरीन बरामदपुर इंटर कालेज मोहम्दाबाद गोहना मऊ में शिक्षक है गुरुवार की सुबह 9:30 बजे पति-पत्नी शिक्षण कार्य के लिए विद्यालय चले गए वहीं शाम को 4:00 बजे विद्यालय से लौटे तो गेट का ताला खोल कर अन्दर गए तो देखा कि मकान के बगल का दरवाजा खुला है और अन्दर गए तो देखा कमरे में रखी अलमारी खुली है और अन्दर रखा सामान  बाहर बिखरा पड़ा है। आलमारी के अन्दर रखा पत्नी के गहने का डिब्बा खाली बेड पर रखा है। और जेवरात गायब है। लगभग पांच लाख रुपये तक का जेवर और नगदी गायब है। लुकमान अहमद खान की तहरीर पर देर शाम जीयनपुर कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह व फॉरेस्टिक टीम ने पहुंचकर जांच कर साक्ष्य  संकलन में जुटी रही। वहीं जीयनपुर पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर जांच एस आई विजय सिंह गौड़ को सौंप दी।

No comments:

Post a Comment