Tuesday, November 19, 2024

लेखपाल संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष बने रामसागर सोनी।

लेखपाल संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष बने रामसागर सोनी।

सगड़ी तहसील पर लेखपाल संघ की हुई बैठक।

लेखपाल संघ ने लेखपालों की समस्याओं पर की विस्तृत चर्चा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के लेखपाल संघ की हुई बैठक लेखपाल संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष बने रामसागर सोनी जनपद कार्यकारिणी ने बैठक कर समस्याओं पर की विस्तार से चर्चा। मंगलवार को दिन में सुबह 11:00 बजे सगड़ी तहसील सभागार में लेखपाल संघ की बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता लेखपाल संघ के अध्यक्ष उत्तम सिंह ने की संचालन मंत्री स्नेहिल राय ने किया इस दौरान जिला अध्यक्ष अंजनी तिवारी व मंत्री लालधर यादव वीरेंद्र गौतम ने लेखपाल संघ में उत्तम सिंह के स्थानांतरण से रिक्त चल रहे है अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से अगले चुनाव तक उपाध्यक्ष रामसागर सोनी को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया वहीं कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखें इस दौरान लेखपालों की समस्याओं पर विस्तृत रूप से चर्चा पर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष अंजनी तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि लेखपालों के हितों के साथ संगठन सदैव खड़ा है मंत्री लालधर यादव ने कहा कि लेखपाल संघ लेखपालों की समस्याओं की लड़ाई लड़ेगा। इस दौरान लेखपाल संघ जिंदाबाद के नारे लगाए गए वहीं बैठक में मुख्य रूप से अनीता चौहान,नवीन,विनय सिंह,राम कृपाल सिंह,रीता गौतम,अमित गौड़,अनिल सिंह,अंकित राय, हीरा यादव सहित दर्जनों की संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment