14 वीं राष्ट्रीय पैरा तैराकी में जिया राय लेंगी हिस्सा।
आजमगढ़ की बिटिया प्रसिद्ध पैरा तैराक जिया राय राष्ट्रीय पैरा-तैराकी में लेंगी हिस्सा।
पैरा स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के कटाई अलीमुद्दीनपुर गांव निवासी आजमगढ़ की बिटिया प्रसिद्ध पैरा तैराक
जिया राय राष्ट्रीय पैरा तैराकी में लेंगी हिस्सा पैरा स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा चार दिवसीय 14 वीं राष्ट्रीय पैरा तैराकी का आयोजन 19 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक गोवा में आयोजित किया जा रहा है।जिया राय 16 वर्ष सबसे कम उम्र की पैरा तैराक 14 वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप में टीम महाराष्ट्र की ओर से 200 मीटर फ्री स्टाइल,100 मीटर बटरफ्लाई और 200 मीटर इंडिविजुअलमेडली इवेंट में भाग लेंगी। पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप 19 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक गोवा में आयोजित की जाएगी। यह कार्यक्रम भारतीय पैरालंपिक समिति की देखरेख में पैरा स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित किया गया है।जिया ने बैंगलोर और उदयपुर में आयोजित नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप 2021 और 2022 में क्रमशः 200 मीटर फ्री स्टाइल, 100 मीटर बटरफ्लाई और 200 मीटर व्यक्तिगत मेडल में राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता था। जिया राय के माता रचना राय व पिता मदन राय ने ऑप्टिज्म डिसऑर्डर से ग्रस्त होने के बाद बचपन से ही तैराकी के गुण सिखाए हैं जिया राय ने भारत ही नहीं बल्कि विश्व में पारा तैराकी में कई कीर्तिमान स्थापित कर चुकी हैं।वहीं जिया राय का सपना ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना है।जिया राय को विकलांगता का राष्ट्रीय पुरस्कार, प्रतिष्ठित प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2022, उत्तर प्रदेश विकलांगता पुरस्कार -2021, शिवर-कैनेडी स्टूडेंट अचीवमेंट अवार्ड (यूएसए) सहित कई अंतरराष्ट्रीय डॉ टेम्पल ग्रैंडिनपुरस्कार (यूएसए) प्राप्त कर चुकी है वहीं एशिया बुक्स ऑफ़ रिकार्ड्स में इंडिया बुक्स का रिकॉर्ड में नाम दर्ज है।
No comments:
Post a Comment