आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस बलों के साथ जीयनपुर कोतवाल ने निकाला रोड़ मार्च।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाल के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ आगामी पड़ने वाले त्यौहार के सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस सतर्क नजर आने लगीं है।इसी क्रम में जीयनपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में स्थानीय कोतवाली पुलिस के द्वारा जीयनपुर थाने से निकल कर रोड़ मार्च करते हुए जीयनपुर कस्बा का भ्रमण करते हुए कोतवाली जीयनपुर परिसर में जाकर समाप्त हुआ।जीयनपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस के जवानों के साथ अक्टूबर माह में पड़ने वाले त्यौहार के सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रोड़ मार्च निकाला गया है। और यह चलती रहेगी। इसका उद्देश्य शरारती तत्वों,मनचलों व त्यौहारों में खलल डालने वाले लोगों पर लगाम लगाना है। वही आम जनमानस की सुरक्षा करना है। आगामी त्यौहार में खलल डालने वाले शरारती तत्वों की पहचान की जा रही हैं जो त्योहारों में किसी प्रकार की असुविधा ना कर सकें। इस दौरान एसआई रवींद्र यादव,एसआई अभिषेक यादव,एसआई नीलमणि सिंह, एसआई विजय सिंह गौड़,सूर्यदेव यादव,शहादत अंसारी,जितेंद्र यादव सहित पुलिस के जवान मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment