शिक्षिका के लाखों रुपये का जेवरात चोरी।
शाम को दी गई तहरीर,जाचं में जुटी पुलिस।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन मुहम्मदपुर गांव में रविवार की रात्रि चोर छत पर पहुंचे और घर में बैग में रखा सात से आठ लाख रुपए का जेवरात चोरी कर ले गए। जमीन मुहम्मदपुर गांव निवासी वीरेंद्र सिंह के घर में रविवार को चोर छत के रास्ते कमरे घुसे वीरेंद्र सिंह की पुत्री श्वेता सिंह का बैंग में रखा सोने का हार, झाला, नथिया, मांग टीका, करधन, डायमंड रिंग, कान की झुमकी, झाली सहित सात से आठ लाख रुपए का जेवरात उठा ले गए। श्वेता सिंह के माता पिता जो घर पर रहते हैं। श्वेता सिंह बलिया जिले में शिक्षिका है वहीं पर पति के साथ रहती हैं। श्वेता सिंह ससुराल और मायके में मिले जेवरात को मायके में बैग में रखी हुई थी। और बलिया जिले में रहकर ड्यूटी करतीं थीं। इनका भाई गोरखपुर में दुकान खोला हुआ है। वहीं पर रहता है। घर पर इनके वृद्ध पिता वीरेंद्र सिंह,माता पानमती रहती हैं। सोमवार को जानकारी हुई तो परिजनों ने इसकी जानकारी श्वेता सिंह को दी। सूचना पाकर श्वेता सिंह बलिया से मायके पहुंची।शाम को जीयनपुर कोतवाली में सूचना दी। जानकारी होने पर देर शाम को जीयनपुर कोतवाली पुलिस एवं 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंचकर पूछताछ कर जांच करने में जुटी हुई थी। 8:00 बजे रात्रि को फॉरेस्ट्रीक टीम पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही थी तो वही जीयनपुर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।
No comments:
Post a Comment